{"_id":"5d74b8018ebc3e93a230bb1f","slug":"three-thieves-caught-from-bsp-rajasthan-mla-joginder-singhs-noida-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: बसपा विधायक के घर में घुसे तीन चोर, एक गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: बसपा विधायक के घर में घुसे तीन चोर, एक गिरफ्तार, दो फरार
Sun, 08 Sep 2019 01:44 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
राजस्थान की नदबई विधानसभा सीट से बसपा विधायक जोगिंदर सिंह अवाना के नोएडा स्थित आवास में एक साथ तीन चोरों ने हाथ साफ करने की कोशिश की। हालांकि चोरी की घटना को अंजाम देने में वे असफल रहे और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विधायक अवाना का घर नोएडा के सेक्टर-11 में है। रविवार तड़के ही एक साथ तीन चोरों ने घर में घुस कर चोरी की कोशिश की, लेकिन जैसे ही वे सामान समेटने लगे, उसी दौरान परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई।
विज्ञापन
उन्हें मामला समझते देर नहीं लगी। उन्होंने चोरों को देखते ही शोर मचाया और एक चोर को पकड़ कर सेक्टर 24 थाना पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि बाकी दो चोर मौके से फरार होने में सफल रहे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन