फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three terrorists arrested from Assam revelations many key things in police interrogation

असम से गिरफ्तार आतंकियों ने किए अहम खुलासे, बताया- दिल्ली में कहां-कहां करना था धमाका

Tue, 26 Nov 2019 01:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Nov 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
three terrorists arrested from Assam revelations many key things in police interrogation
पकड़े गए आतंकी - फोटो : अमर उजाला

असम से गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकियों ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि असम के बाद उनके निशाने पर दिल्ली के दो बड़े बाजार और एक रेलवे स्टेशन था। दिल्ली के तीन युवक भी इनके संपर्क में थे, जिनसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जान-पहचान की गई और उन्हें जिहाद के लिए तैयार किया। 

विज्ञापन


तीनों ने दिल्ली में मौजूद लड़कों से यहां के बाजारों की रैकी कर उनकी फोटो व वीडियो बनाकर भेजने की भी बात की थी। आरोपियों से आईएस से जुड़ा साहित्य भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पकड़े तीनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह ग्वालपाड़ा जिले के दुधनोई में ब्लास्ट करने के बाद राजधानी दिल्ली में बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की फिराक में थे। कुछ माह पूर्व इन लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये अपने दिल्ली में बैठे साथियों को तैयार किया था। यह लोग अपने साथियों से व्हाट्सएप व इंटरनेट कालिंग के जरिये बातचीत करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने दिल्ली में मौजूद लड़कों से राजधानी के अतिव्यस्त रहने वाले बाजारों के अलावा रेलवे स्टेशन की जानकारी भेजने के लिए कहा था। यहां पता करना था कि इन स्थानों पर सुरक्षा के क्या इंतजाम रहते हैं, इसके लिए कहां पर आसानी से बम रखा जा सकता है। पुलिस अब इनके साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed