फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three-storey building tilts in East Delhi; panic spreads in Geeta Colony

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में तीन मंजिला इमारत झुकी, गीता कॉलोनी में फैली दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी स्थित 2ए ब्लॉक में मंगलवार को एक तीन मंजिला इमारत एक ओर झुक गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ और न ही जान-माल का नुकसान हुआ।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और एमसीडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने इमारत का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। करीब 40 गज में बनी इस इमारत के चार अलग-अलग हिस्सेदार हैं। भूतल पर ऑटो रिक्शा की पार्किंग है, जबकि दूसरी मंजिल पर एक महिला अपने बेटे के साथ रहती हैं। पहली और तीसरी मंजिल फिलहाल खाली हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत पिछले कुछ समय से धीरे-धीरे एक ओर झुक रही थी। उनका आरोप है कि अलग-अलग मालिकों के कारण समय पर मरम्मत या संरचनात्मक मजबूती का काम नहीं कराया गया। एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, भवन मालिकों को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी। संबंधित विभाग पिछले दो दिनों से इमारत की लगातार निगरानी कर रहा है। अब भवन की संरचनात्मक मजबूती की विशेषज्ञों से जांच कराई जा रही है। इस जांच के आधार पर आगे की कानूनी और तकनीकी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed