{"_id":"697a20e17b1ec7fedf028b0e","slug":"three-sharpshooters-involved-in-the-kammu-wrestler-murder-case-arrested-after-an-encounter-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-121912-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मुठभेड़ के बाद कम्मु पहलवान हत्यकांड के तीन शॉर्प शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मुठभेड़ के बाद कम्मु पहलवान हत्यकांड के तीन शॉर्प शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
तीनों के पैरों में लगीं गोली, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
6 दिन पहले समीर उर्फ कम्मु पहलवान की हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने समीर उर्फ कम्मु पहलवान हत्याकांड में शामिल तीन शॉर्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। तीनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके कब्जे से 4 हाई एंड सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किए हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर मानसिंह को दिल्ली के शास्त्री पार्क थाने के एक सनसनीखेज हत्याकांड में वांछित शॉर्प शूटर रहमान, आदिल और अयान के बारे में 26 जनवरी को सूचना मिली थी। पता चला कि 24 जनवरी की रात को चार हथियारबंद हमलावरों ने फायरिंग कर दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में समीर उर्फ कम्मु पहलवान की हत्या कर दी थी। सूचना के बाद इंस्पेक्टर मान सिंह व इंस्पेक्टर सुंदर गौतम की टीम ने अजमल खान पार्क, सेक्टर-28, रोहिणी, दिल्ली के पास घेराबंदी। टीम ने रात करीब 11.40 बजे एक सफेद रंग की स्कूटी को रोका तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। टीम ने आत्मरक्षा में आरोपियों के पैरों में गोली मार दी। पुलिस ने तीनों सीलमपुर, दिल्ली निवासी रहमान (23 साल), शास्त्री पार्क, दिल्ली निवासी आदिल (23 साल) और ब्रह्मपुरी, दिल्ली निवासी मोहम्मद (19 साल) को दबोच लिया। आरोपियों से बरामद स्कूटी भी चोरी की पाई गई है उसका बिंदापुर, द्वारका, दिल्ली में मामला दर्ज है।
लारेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली थी
30-31 दिसंबर, 2025 की रात को वसीम की दिल्ली के शास्त्री पार्क में हत्या कर दी गई थी। वह लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के बीच गैंगवार से जुड़ा था। वसीम को शास्त्री पार्क में पीछे चाकू से मारा गया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली और आरोप लगाया कि वसीम को गैंगस्टर हाशिम बाबा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मारा। वसीम एक जाना-माना बदमाश था और जो पहले भी गैंग विवादों में शामिल था और कई हत्या की कोशिकशों से बच चुका था।