फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three sanitation workers died at a gutkha factory in Naraina

Delhi: पान मसाला की फैक्टरी की लिफ्ट नीचे गिरी, तीन कर्मचारियों की मौत; एक घायल

Mon, 09 Jan 2023 05:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Jan 2023 05:59 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्टरी में पान मसाला बनाया जाता था। फैक्टरी में  दो लिफ्ट लगा है। एक लिफ्ट से सामान ढोया जाता है वहीं दूसरे का इस्तेमाल कर्मचारियों के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
Three sanitation workers died at a gutkha factory in Naraina
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात पान मसाला बनाने की फैक्टरी में लिफ्ट टूटने से तीन कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी का कारोबाग स्थित बीएलके अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।  मामले को लेकर आप नेता दुर्गेश पाठक का कहना है कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

विज्ञापन

मृत कर्मचारियों की शिनाख्त कुलवंत सिंह(30), दीपक कुमार(26) व सन्नी(33)  के रूप में हुई है। तीनों इंद्रपुरी के रहने वाले थे। वहीं घायल कर्मचारी का नाम सूरज है। वह गोल मार्केट इलाके मे्ं रहता है।  जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल  ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब पौने छह बजे की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणा औद्योगिक क्षेत्र के ए ब्लाक स्थित एक फैक्ट्ररी के लिफ्ट टूटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही दमकल विभाग व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन

लिफ्ट में फंसे चार लोगों को बाहर निकालकर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन को डॉक्टरों ने मृत मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सूरज को बेहतर उपचार के लिए बीएलके अस्पताल में भर्ती कराय गया। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्टरी में पान मसाला बनाया जाता था। फैक्टरी में  दो लिफ्ट लगा है। एक लिफ्ट से सामान ढोया जाता है वहीं दूसरे का इस्तेमाल कर्मचारियों के लिए किया जाता है।

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के जाने वाले लिफ्ट से सामान ले जाया जा रहा था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि किसकी लापरवाही से हादसा हुआ है। कई बार इस नियम की अवहेलना भी हाेती है। सामान ढोने वाले लिफ्ट में कर्मी भी चले आते हैं। आशंका जताई जा रही है कि कर्मियों वाले लिफ्ट में सामान ढोया जा रहा था, जिससे हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed