फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three professors reached High Court to secure evidence related to the incident of violence in JNU

जेएनयू में हिंसा की घटना से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए तीन प्रोफेसर पहुंचे हाईकोर्ट

Fri, 10 Jan 2020 08:25 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 10 Jan 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Three professors reached High Court to secure evidence related to the incident of violence in JNU
jnu violence - फोटो : अमर उजाला
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में गत पांच जनवरी को हुई हिंसा के मामले से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज, डाटा और अन्य साक्ष्यों को संरक्षित करने की मांग करते हुए तीन प्रोफेसरों ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन


यह याचिका जेएनयू के प्रोफेसरों अमीत परमेश्वरन, अतुल सूद और विनायक शुक्ला की ओर से दायर की गई है। याचिका में उन्होंने हाईकोर्ट से अपील की है कि जेएनयू में पांच जनवरी को हुई हिंसा से जुड़ी सभी वीडियो, व्हाट्सएप, गूगल, एप्पल कंपनी से जुड़े सॉफ्टवेयर में मौजूद हैं। ऐसे में इन कंपनियों को आदेश दिया जाना चाहिए कि हिंसा से जुड़े वीडियो को सुरक्षित रखें और उन्हें वापस मुहैया करा कर दें।
विज्ञापन


इस याचिका में कुछ व्हाट्सएप ग्रुप के नाम का जिक्र भी किया गया है, जिनमें यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट’, फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस’ के मैसेज, फोटो और वीडियो भी शामिल हैं। इसके साथ ही कोर्ट से अपील की गई है कि दिल्ली सरकार और पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में जरूरी आदेश दिए जाएं, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्यों को नष्ट ना किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गत पांच जनवरी की शाम को दर्जनभर नकाबपोश हमलावरों ने जेएनयू कैंपस में हमला किया था। यहां हमलावरों के द्वारा तोड़फोड़ की गई थी, छात्रों और टीचर्स पर हमला किया गया था। इस हमले में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed