{"_id":"d389b0b1878cd635a5e1f6ddbd93538a","slug":"three-private-online-test-form-will-be-filled-by-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन मार्च तक भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन मार्च तक भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा फार्म
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Mar 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय की सत्र 2013-14 प्राइवेट के मुख्य, बैक और इंप्रूवमेंट आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। स्टूडेंट्स की परेशानी और सर्वर डाउन की समस्या को देखते हुए विवि ने प्राइवेट फार्म भरने की तारीख बढ़ाकर तीन मार्च कर दी है।
स्टूडेंट्स को अब पांच मार्च तक परीक्षा शुल्क और छह मार्च तक कंपलीट परीक्षा फार्म कालेजों में जमा करने होंगे। कालेजों को 11 मार्च तक सभी फार्म विवि में जमा कराने होंगे।
गुस्साए स्टूडेंट्स ने कालेज गेट पर जड़ा ताला
एमएमएच डिग्री कालेज में रेगुलर और प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने में पेश आ रही समस्याओं से परेशान स्टूडेंट्स का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। स्टूडेंट्स ने वीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कालेज गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बार-बार तिथि बढ़ाने की जगह समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। साथ ही तीन मार्च तक समस्या न सुलझने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। इस मौके पर संजीव चौधरी, राहुल त्यागी, कुलदीप राणा, वरुण, सौरभ आदि लोग मौजूद थे।
वीसी को भेजा ज्ञापन, रजिस्ट्रार ने दिया आश्वासन
एमएमएच डिग्री कालेज छात्रसंघ ने रेगुलर परीक्षा फार्म में फीस ज्यादा कम आने, नाम व ट्रांजेक्शन आईडी गायब रहने, डाउनलोड होने पर रिकॉर्ड गायब होने, विषयों में गलती सहित तमाम दिक्कतों को लेकर एक ज्ञापन प्राचार्य डा. आरएम जौहरी को सौंपा।
भारतीय क्रांतिकारी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गांधी ने इस बाबत रजिस्ट्रार से भी बात की। जिस पर उन्होंने सभी दिक्कतों का हल करने की बात कही। इस मौके पर रितु, अन्नू, सुजाता, सुंदर सिंह, शेर सिंह मौजूद रहे।