{"_id":"682695a88069159399002428","slug":"three-people-were-stabbed-in-a-dispute-over-friendship-with-a-girl-one-died-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : लड़की से दोस्ती को लेकर हुए विवाद में तीन को चाकू मारा, एक की मौत; दो का चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : लड़की से दोस्ती को लेकर हुए विवाद में तीन को चाकू मारा, एक की मौत; दो का चल रहा है इलाज
Fri, 16 May 2025 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 16 May 2025 07:02 AM IST
सार
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार को एक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम विहार में लड़की से दोस्ती को लेकर हुए विवाद में बुधवार रात तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार को एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं एक नाबालिग समेत दो का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त ज्वालापुरी निवासी सोहेल (27) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान निहाल विहार निवासी प्रवीण और ज्वालापुरी निवासी अली के रूप में हुई है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 14 मई की रात करीब 11:53 बजे पश्चिम विहार थाना पुलिस को ज्वालापुरी कैंप इलाके में चाकूबाजी होने और तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल सोहेल और प्रवीण को रोहतक रोड स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि अली को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में पता चला कि तीन-चार लोग पीड़ितों से कहासुनी होने के बाद उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर भाग गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से कई साक्ष्य हासिल किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन में पता चला कि सोहेल के छोटे भाई की नांगलोई में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी।
वह अक्सर उससे मिलने नांगलोई जाता था। लड़की के परिवार वालों को यह पसंद नहीं था। उसने कई बार उसे चेताया भी था, बावजूद सोहेल का भाई लड़की से मिलने जाता था। इस बात से नाराज लड़की के परिवार वाले बुधवार को सोहेल के पास आए थे। इस दौरान कहासुनी हो गई और आरोपी चाकू से हमला कर भाग गए।