{"_id":"59cf914f4f1c1bd1538b5267","slug":"three-people-murdered-in-the-same-family-in-sohna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सास-ससुर व अपाहिज पति को दी ऐसी भयानक मौत, सिहर उठा पूरा गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-ससुर व अपाहिज पति को दी ऐसी भयानक मौत, सिहर उठा पूरा गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, सोहना
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा सोहना में तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। जिनमें मां-बाप व अपाहिज बेटा शामिल हैं। तीनों सदस्यों को रिश्तेदार शुक्रवार को उनके घर से ही गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। घर में तीनों के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। उक्त रिश्तेदार मृतक विपिन के ससुराल पक्ष के लोग थे।
घटना की जानकारी सोहना पुलिस को मिलते परिजनों को अवगत कराया।वहीं मृतक लोगों के परिजन व समाज के अन्य लोग शवों को हासिल करने के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंच गए। कस्बा में उक्त घटना को लेकर लोग में चर्चा है। तीनों की हत्या करने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामला जमीन जायदाद से संबंधित माना जा रहा है।

सोहना कस्बे के वार्ड-16 मोहल्ला ठाकुरवाडा निवासी रिटायर्ड सूबेदार सतपाल पुत्र रामकुमार (65), पत्नी पुष्पा (60) व बेटा पंकज (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी। तीनों लोगों को आरोपी सोहना से कार में बैठाकर अपने साथ ले गए थे। उक्त गाड़ी भी सोहना की बताई जा रही है। जिसमें परिवार की छोटी बहू व पड़ोस में रहने वाले एक नौकर पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने तीनों की हत्या कर शवों को कट्टों में भरकर गाड़ी में रख लिया, किन्तु एक कट्टा बाहर की ओर दिखाई दे रहा था। जिसके कारण आरोपियों ने शव के एक कट्टे को मेवात क्षेत्र में फेंक दिया। जबकि शेष दोनों शवों के कट्टो को राजस्थान के नौगांव के पास एक खेत में लगे बिटोड़े (उपले) में आग लगाकर जला दिया।

आग लगते ही आसपास रहने वाले ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जानकारी हासिल करने के बाद छानबीन शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने बताया कि एक काले रंग की कार घटनास्थल पर दिखाई दी थी। पुलिस ने टोल टेक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकालकर गाड़ी को पकडने के लिए तलाश शुरू कर दी। शवों के पूर्णत: जलने के कारण पहचानना भी मुश्किल हो गया। राजस्थान पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद तीनों लोगों के मरने की इत्तला सोहना पुलिस को दी।
सोहना पुलिस ने उक्त घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजनों को अवगत कराया। शनिवार को परिवार व समाज के लोग एकत्रित होकर शवों को लेने के लिए नौगांव (राजस्थान) पहुंचे। सोहना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार का कहना है कि मृतक सतपाल की पुत्रवधु गीता को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर अहम सुराग जुटा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।