फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three people died in Delhi due to severe heat wave many patients admitted in different hospitals

जानलेवा जून: भीषण लू से दिल्ली में तीन लोगों की मौत, अलग-अलग अस्पतालों में कई मरीज भर्ती; सबको एक-सी शिकायत

Tue, 18 Jun 2024 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jun 2024 09:58 PM IST
सार

दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में रोजाना भीषण लू से पीड़ित मरीजों को लाया जा रहा है। इनमें से अधिकतर मरीजों को बेहोशी, उल्टी, दस्त, चक्कर आना सहित अन्य शिकायत के कारण अस्पताल में लाया जा रहा है।

विज्ञापन
Three people died in Delhi due to severe heat wave many patients admitted in different hospitals
लू लगने से अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी लोगों की जिंदगी छीन रही है। मंगलवार को भीषण लू के कारण तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें से दो मरीजों ने सफदरजंग अस्पताल और एक मरीज ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल आते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इनके अलावा पांच से अधिक मरीजों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा।

विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यलो जोन में 36 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं एक मरीज को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौजूदा समय ईसीएस में सात मरीज भर्ती हैं। वहीं दो मरीजों को हीट स्ट्रोक यूनिट में भर्ती किया गया। वही मंगलवार शाम चार बजे तक छह अन्य मरीजों को भर्ती किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सफदरजंग अस्पताल के मुताबिक बदरपुर निवासी 60 साल की महिला को सोमवार शाम छह बजे भर्ती किया गया था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे दम तोड़ दिया। वहीं नोएडा सिविल अस्पताल में रेफर किए गए 50 साल के राजकुमार ने लू लगने के कारण मंगलवार को दम तोडा। इन्हें 17 जून की शाम को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन

वहीं लोकनायक अस्पताल में 24 घंटे में भीषण लू से पीड़ित पांच मरीजों को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो मरीज आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक तीन मरीज 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग हैं। दो मरीजों की उम्र 30-40 वर्ष के बीच है। इन पांचों मरीजों को तेज बुखार व डिहाइड्रेशन था। इस वजह से पांचों मरीज बेहोशी की स्थिति में अस्पताल में लाए गए थे। फिलहाल तीन मरीजों की हालत स्थिर जबकि दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

वहीं दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में रोजाना भीषण लू से पीड़ित मरीजों को लाया जा रहा है। इनमें से अधिकतर मरीजों को बेहोशी, उल्टी, दस्त, चक्कर आना सहित अन्य शिकायत के कारण अस्पताल में लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed