दिल्लीः किराड़ी में कपड़े के गोदाम में लगी आग, तीन लोगों की मौत, 10 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के किराड़ी इलाके में लगी आग में तीन लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आग आज 12.30 बजे कपड़े के एक गोदाम में लगी।
elhi: Three people have died and 10 have been injured after a fire broke out in a cloth godown in Kirari at around 12:30 am, today. The fire has been doused and the injured have been admitted to hospital. pic.twitter.com/VDDQW0STAk
— ANI (@ANI) December 22, 2019विज्ञापन
बाद में आग पर काबू पा लिया गया और घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गौरतलब है कि इसी महीने दिल्ली में आग लगने की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं।
महीने के शुरुआती दिनों में दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में भीषण आग लग गई थी जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई थी। अनाज मंडी अग्निकांड में दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दूसरी मंजिल पर लगे बिजली के सब-मीटर में आग लगी थी। आग लगने के दौरान जोरदार धमाका हुआ था और फिर आग आसपास फैल गई।
इस हादसे के करीब एक सप्ताह बाद दिल्ली के मुंडका इलाके में एक प्लाईवुड फैक्टरी में सुबह आग लग गई थी। शालीमार बाग में भी आग लगी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। शालीमार बाग इलाके में एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लगी थी।
हादसे में बिल्डिंग में मौजूद सात लोग फंस गए थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाकर हताहतों को बिल्डिंग से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचवाया। अस्पताल में तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक तीनों की मौत आग में दम घुटने की वजह से हुई।
अब किराड़ी में लगी आग के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है और साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।