{"_id":"cb7f7692e85b0ec5ae758181773b61bc","slug":"three-officers-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में तीन अधिकारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में तीन अधिकारियों का तबादला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास भवन में तबादलों का दौर अभी थमा नहीं है। पूर्व में समाज कल्याण अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के तबादले के बाद तीन और अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक निदेशक मत्स्य, तीनों ही अधिकारियों के तबादले का फैक्स जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। इनमें से जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बिजेंद्र त्यागी की जगह डा. संतोष कुमार द्विवेदी ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन
इनके अलावा अभी डीपीआरओ और सहायक निदेशक मत्स्य यहां से रिलीव नहीं किए गए हैं। डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश का तबादला बाराबंकी कर दिया गया है। इनकी जगह पर बाराबंकी की ही करुणा चौधरी को गाजियाबाद में भेजा गया है। डीपीआरओ ने बताया कि फिलहाल वे अभी रिलीव नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
इसी सप्ताह वे रिलीव होंगे। वहीं सहायक निदेशक पुनीत कुमार का तबादला सहारनपुर किया गया है। इनकी जगह अभी किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई बल्कि उप निदेशक अनिल कुमार को प्रभार दिया जाएगा।