फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three municipal corporations of up will adopt dog registration model of Ghaziabad

गाजियाबाद के कुत्ता पंजीकरण मॉडल को अपनाएंगे प्रदेश के तीन नगर निगम

Mon, 02 Mar 2020 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
Three municipal corporations of up will adopt dog registration model of Ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पालतू कुत्तों के पंजीकरण की प्रक्रिया को अनिवार्य कर गाजियाबाद नगर निगम ने प्रदेश में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कुत्तों के पंजीकरण की इस आइडियल प्रक्रिया को अपनाने के लिए प्रदेश के तीन नगर निगम आगे आए हैं। 

विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की नई व्यवस्था को अपनाने के लिए बनारस, कानपुर और मेरठ नगर निगम ने गाजियाबाद से विस्तृत जानकारी मांगी है। निगम अधिकारियों ने इस बाबत जल्द जानकारी मुहैया कराने की बात कही है।
विज्ञापन


नगर निगम ने लंबी प्रक्रिया के बाद पालतू कुत्तों के अनिवार्य पंजीकरण की व्यवस्था लागू की है। शुरुआत में नगर निगम की प्रक्रिया के प्रति लोगों का कम रुझान देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से एक फरवरी को कुत्तों के पंजीकरण के लिए लांच किए गए मोबाइल एप पर करीब 255 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। नगर निगम की तैयारी पंजीकरण नहीं कराने वालों पर पैनाल्टी लगाने की चल रही है।

नगर निगम ने लोगों को राहत देते हुए 31 मार्च तक पंजीकरण कराने का मौका दिया है। इसके बाद निगम कर्मचरारयों से कॉलोनी वाइस सर्वे कराएगा। सर्वे के आधार पर चिह्नित होने वाले लोगों पर पैनाल्टी लगाई जाएगी। 


पैनाल्टी कितनी होगी, अभी इसका निर्धारण नहीं हुआ है। दूसरी ओर पालतू कुत्तों के लिए लोगों को एक हजार रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। 

नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम की कुत्तों के पंजीकरण की नई व्यवस्था को प्रदेशभर में सराहा जा रहा है। नई पंजीकरण व्यवस्था की बनारस, कानपुर और मेरठ नगर निगम ने जानकारी मांगी है। जल्द पंजीकरण संबंधी जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed