फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three miscreants, including the ringleader of a gang involved in robberies, arrested in Dwarka

Delhi NCR News: द्वारका में लूटपाट करने वाले गैंग का सरगना समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
-तीन पिस्टल, कारतूस और मकानों में सेंध लगाने के औजार भी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय लूटपाट गैंग के सरगना दीपक समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी कार में बैठकर द्वारका में वारदात को अंजाम देने आए थे। अन्य गिरफ्तार अतुल और सुहैल के पास से तीन पिस्टल, चार कारतूस, सेंधमारी के औजार और किया सोनेट कार बरामद हुई है। यह गैंग यूपी के लोनी व गाजियाबाद से संचालित होता था।
डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को सेक्टर-17 स्थित इमारत में चोरी की कोशिश की सूचना मिली। चौकीदार के शोर मचाने पर नकाबपोश व्यक्ति सोनेट कार में भागा और भागते समय उसकी जेब से पिस्टल गिरा, जिसे उठाकर ले गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 60 किलोमीटर तक कार की निगरानी की। 22 जुलाई को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास वहीं कार दिखाई दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक, अतुल व सुहैल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपक गैंग का सरगना है। उस पर पहले से चोरी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट के नौ मामले दर्ज हैं और वह सीमापुरी के एक मामले में फरार था। अतुल आठवीं पास है और दीपक के संपर्क में आने के बाद वारदात करने लगा। सुहैल पर भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed