{"_id":"5c88d9babdec2213e9290d3c","slug":"three-members-of-fracture-gang-including-its-leader-arrested-by-crime-branch-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच ने फ्रैक्चर गैंग का किया भंडाफोड़, व्यक्तिगत दुश्मनी होने पर तोड़ देते थे हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच ने फ्रैक्चर गैंग का किया भंडाफोड़, व्यक्तिगत दुश्मनी होने पर तोड़ देते थे हाथ-पैर
Wed, 13 Mar 2019 03:51 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Mar 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने मंगलवार शाम रंजिश और लूटपाट के इरादे से हमला कर हाथ पैर तोड़ने वाले फ्रैक्चर गैंग के सरगना कुलभूषण उर्फ कुल्लू समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6 तमंचे, 22 कारतूस, लोहे के पाइप व कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
कुलभूषण के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास व लूटपाट के 9 मामले दर्ज हैं, लेकिन इन मामलों में अब तक उसकी गिरफ्तार नहीं हुई थी। पुलिस ने बुधवार को तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसीपी (क्राइम) अनिल कुमार ने बताया कि कुलभूषण अपने साथियों के साथ मिलकर शहर में कई वारदात कर चुका था। गत 17 फरवरी को वजीरपुर रोड पर संजू नामक युवक को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा था और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। संजू ने रिपोर्ट में कुलभूषण, अंकित, दीपक, मनोज आदि के नाम दर्ज करवाए थे।
विज्ञापन
इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीमें इनकी तलाश में जुट गई। मंगलवार शाम पुलिस ने नचौली निवासी कुलभूषण सहित भारत कॉलोनी निवासी अंकित और गांव शाहबाद निवासी दीपक को खेड़ीपुल इलाके से धर दबोचा।
दहशत फैलाने के लिए तोड़ देते थे हाथ-पैर
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे दहशत फैलाने और पैसों के लिए लूट के दौरान व्यक्ति के हाथ-पैर भी तोड़ देते थे और फिर फरार हो जाते थे। इसके बाद इलाके से बाहर जाकर फरारी काटते थे।