फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three members of a Gang doing loot in night and job during day hours arrested by delhi police

दिल्ली: दिन में नौकरी और रात को करते थे लूटपाट, तीन गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2020 09:17 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 06 Oct 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
three members of a Gang doing loot in night and job during day hours arrested by delhi police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के उतरी जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने दिन में नौकरी और रात को लूटपाट करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहसिन (23), मोहम्मद फैज (22) और मोहम्मद तैफ (20) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से लूटा गया एक मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल एक स्कूटी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


फैज एसी मैकेनिक है जबकि तैफ मोटर मैकेनिक है। तीसरे आरोपी की लॉक डाउन की वजह से नौकरी छुट गई थी। फिलहाल वह खाली है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उतरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि विश्वास नगर निवासी 26 वर्षीय प्रताप को पंजाब के होशियारपुर जाना था। इसके लिए वह शनिवार देर रात को लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा। किसी कारण उसकी बस की बुकिंग कैंसल हो गई। अब गेट नंबर-3 के पास वह रात 12.15 बजे घर वापस जाने के लिए सवारी देखने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसने फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसे थप्पड़ मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार होने लगे तो प्रताप ने तीनों को धक्का दे दिया। आरोपी गिर गए। दो बदमाश छता रेल की ओर भागे। 


प्रताप शोर मचाता हुआ बदमाशों के पीछे भागा। वहां पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मोहसिन और फैज को पकड़ लिया। बाद में मामला दर्ज कर रविवार को तैफ को भी दबोच लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह दिन में नौकरी करने के बाद रात के समय लूटपाट करते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed