फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three people died in a road accident on Mukundpur flyover in Jahangirpuri.

दिल्ली में फिर दर्दनाक हादसा: मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर बेकाबू कार का कहर, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

Mon, 29 Sep 2025 01:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 01:37 PM IST
सार

Delhi Road Accident: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक सवार तीनों गिर गए।

विज्ञापन
Three people died in a road accident on Mukundpur flyover in Jahangirpuri.
दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। दरअसल एक ही बाइक पर सवार होकर पिता-पुत्र व 10 साल का नाती द्वारका से नॉर्थ घोंडा अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

आउटर रिंग रोड, मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर इनकी कार को पीछे से किसी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बाइक का संतुलन बिगड़ा तो इनकी बाइक सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही एक अन्य कार तीनों को रौंदती हुई निकल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मोहम्मद शाहिद (65), इनके बेटे मोहम्मद फैज (28) और शाहिद के 10 साल के नाती हमजा की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे के आसपास हुआ। हादसे के बाद दोनों ही कार चालक मौके से फरार हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी जाम लग गया।

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। मामले की छानबीन जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed