{"_id":"5bfa7176bdec2241836baabe","slug":"three-isjk-terrorists-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISJK के 3 आतंकी गिरफ्तार दिल्ली स्पेशल सेल ने श्रीनगर से किया गिरफ्तार, ग्रेनेड और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ISJK के 3 आतंकी गिरफ्तार दिल्ली स्पेशल सेल ने श्रीनगर से किया गिरफ्तार, ग्रेनेड और हथियार बरामद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 25 Nov 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आज दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को आईएसजेके (इस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर) के 3 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से ग्रेनेड और हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने आतंकियों से पूछताछ शुरू कर दी है जल्द ही मामले में अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान हो चुकी है। इनका नाम ताहिर अली खान, हरिस मुश्ताक खान और असिफ सुहेल नादाफ के रूप में की गई है। इनके पास से हथियार और गोला बारूद भी भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Delhi Police's Special Cell yesterday arrested three terrorists belonging to Islamic State J&K (ISJK) terror group. Arms and ammunition along with explosives have been recovered from them. pic.twitter.com/F6Z2BPiE4R
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 25, 2018
इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 नंवबर को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम) के आतंकी अंसार उल हक (28) को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। अंसार ने मुखबिरी कर जम्मू कश्मीर (सीआईडी ब्रांच) पुलिस में तैनात एसआई इम्तियाज अहमद मीर की हत्या करवाई थी।
हत्या में अंसार ने महिला मित्र का इस्तेमाल किया था। महिला मित्र एसआई की लोकेशन अंसार को और अंसार आगे आतंकियों को देता रहा। आरोपी करीब पांच वर्ष से एचएम से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने अंसार की गिरफ्तारी की सूचना जम्मू कश्मीर पुलिस को दे दी है।