{"_id":"665a0e808ba920f8e404929f","slug":"three-including-wife-of-an-authority-employee-committed-suicide-in-noida-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: प्राधिकरण कर्मी की पत्नी समेत तीन ने दी जान, मृतकों के पास से पुलिस को नहीं मिला है सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: प्राधिकरण कर्मी की पत्नी समेत तीन ने दी जान, मृतकों के पास से पुलिस को नहीं मिला है सुसाइड नोट
Fri, 31 May 2024 11:23 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 31 May 2024 11:23 PM IST
सार
महिला का पति नोएडा प्राधिकरण में पंप ऑपरेटर है। अभी तक मामले की रिपोर्ट पुलिस में नहीं की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा शहर के अलग-अलग इलाकों में प्राधिकरण कर्मचारी की पत्नी समेत तीन लोगों ने आत्महत्या की ली। मृतकों के पास से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर-33 के बी-ब्लॉक में रहने वाली अदिति सिंह (25) ने गुरुवार रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अदिति की छह साल पहले शादी हुई थी। अदिति का पति नोएडा प्राधिकरण में पंप ऑपरेटर है। सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, मानसिक तनाव की वजह से सेक्टर-15 निवासी अनुज महतो ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा बेरोजगारी से परेशान होकर इलाहाबास गांव निवासी सोनू (35) ने घर पर शुक्रवार सुबह फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की सोनू शराब के नशे में था।
विज्ञापन