{"_id":"5d71bce58ebc3e93ca6f6f16","slug":"three-including-relatives-accused-of-misconduct-with-thirteen-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार समेत तीन पर तेरह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार समेत तीन पर तेरह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Fri, 06 Sep 2019 07:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजूरी खास इलाके में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया जाता है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों का नाम केस से निकाल दिया है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस अधिकारियों ने आरोप को निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का काउंसिलर के सामने बयान दर्ज होते हैं और मजिस्ट्रेट के सामने 164 का बयान होता है। लेकिन आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बच्ची परिजनों के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है। बीते 3 सिंतबर को पीड़िता ने दुष्कर्म होने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि उसका रिश्तेदार अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर उसे अपने अन्य दोस्त के घर ले गया।
विज्ञापन
जहां नशे की हालत में तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची भजनपुरा मजार के पास परिजनों को मिली। सदमे में बव्वी ने तीन दिनों तक परिजनों को कुछ नहीं बताया।