{"_id":"99dd74ce9deeac677d3bf256f8043825","slug":"three-girls-misguided-and-missing-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किशोरियों को झांसा दे कर भगा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किशोरियों को झांसा दे कर भगा ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 02 Oct 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से किशोरियों को बहला फुसला कर भगा ले जाने के तीन मामले प्रकाश में आए हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों को भगा ले जाने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूरजकुंड थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम से लापता है। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को यूपी के हरदोई जिला निवासी अनिल कुमार बहला फुसला कर भगा ले गया है। उन्होंने सूरजकुंड थाने में अनिल कुमार के खिलाफ बेटी का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ थानाक्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम दूध खरीदने के लिए घर से निकली थी लेकिन लौटी नहीं। किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को तीन बच्चों का बाप सतेंद्र बहला फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने सतेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
छांयसा थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी को उसके ही स्कूल में पढ़ने वाला युवक परेशान करता था। 17 सितंबर की रात युवक ने किशोरी को अपने साथ चलने पर मजबूर किया, नहीं जाने पर किशोरी के भाई को जान से मारने की धमकी दी।
मजबूर होकर किशोरी युवक के साथ बाइक पर बैठ कर चली गई। ढूंढते हुए निकले चाचा ने किशोरी और युवक को पकड़ लिया। किशोरी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।