फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three gangsters arrested who joint with Bhati Gang

सुंदर भाटी गैंग के गुर्गे सहित तीन बदमाश गिरफ्तार 

Sat, 27 Apr 2019 09:18 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 27 Apr 2019 09:18 PM IST
सार

- गिरफ्तार निंदर पर हरियाणा व उत्तर प्रदेश में 75 हजार रुपये का इनाम है 
- जसबीर पर हरियाणा पुलिस ने रखा था 50 हजार रुपये का इनाम 

विज्ञापन
Three gangsters arrested who joint with Bhati Gang
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सुंदर भाटी गैंग के एक गुर्गे नरेंद्र उर्फ निंदर सहित दो बदमाशों जसबीर उर्फ यशबीर और जयवीर सिंह को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 और सेक्टर-65 की टीम ने गिरफ्तार किया है। इनमें निंदर और जसबीर पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। निंदर नोएडा पुलिस का भी इनामी बदमाश है। वहां उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है। आरोपियों ने उद्यमियों में खौफ पैदा करने के लिए वर्ष 2017 में एक औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में घुसकर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसाई थी और फरार हो गए थे। आरोपियों पर हत्या, लूट, रंगदारी मंगाने के कई संगीन मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि तिगांव से गिरफ्तार बदमाश नरेंद्र उर्फ निंदर उत्तर प्रदेश में सक्रिय भाटी गैंग का गुर्गा है। निंदर पर इस साल जनवरी में नोएडा में धर्मी नामक एक युवक की हत्या करने का मामला दर्ज है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। नरेंद्र उर्फ निंदर के खिलाफ फरीदाबाद के विभिन्न थानों में फिरौती, जानलेवा हमला करने जैसे 11 मामले दर्ज हैं। करीब डेढ़ महीने पहले पुलिस मुठभेड़ में नरेंद्र उर्फ निंदर भागने में कामयाब रहा, जबकि पुलिस ने इनके साथी बिट्टू को पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। 

विज्ञापन

वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने गांव दिघौट, पलवल निवासी जसबीर उर्फ यशबीर और गांव मोहना, बल्लभगढ़ निवासी जयवीर सिंह पिछले काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। दोनों के खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट और रंगदारी मांगने के मामले दर्ज हैं। एसीपी क्राइम के अनुसार वर्ष 2017 में मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक लोहा फैक्ट्री में दोनों बदमाशों ने अपने साथियों जगदीप उर्फ जग्गा, सोनू जाखड़, सोनू, सतीश, अरुण, राहुल आदि  के साथ मिलकर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसाई थी और फैक्ट्री मालिक राजकुमार से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस घटना के बाद से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। उन्होंने बताया कि बदमाश जसबीर उर्फ यशबीर नवंबर 2017 से फरार चल रहा था। वर्ष 2018 में गांव दिघोट, पलवल में हुए शूट आउट में जसबीर मुख्य आरोपी था। 

इसी तरह मोहना निवासी जयवीर सिंह वर्ष 2017 में अपने साथी दिघोट निवासी अमित और योगेश के साथ मिलकर गांव में सुनील व पवन को गोलियों से छलनी कर दिया था। इसमें सुनील की मौत हो गई थी, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके अलावा भी इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर जसबीर को आईएमटी चौक के पास से, जबकि जयवीर सिंह को सेक्टर 8 ईएसआई अस्पताल के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे हथियार भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed