स्पेशल सेल ने दाऊद इब्राहिम के तीन गुर्गों को दबोचा, कर रहे थे खतरनाक साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेलश सेल ने अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के तीन गुर्गों को दबोचा है। बुलंदशहर, यूपी के रहने वाले तीन आरोपी उत्तर प्रदेश शिया बक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी की लखनऊ, यूपी में हत्या करने की साजिश रचे रहे थे।
ये लखनऊ में बक्फ बोर्ड केचेयरमैन के कार्यालय व घर की दो बार रैकी कर चुके है। बताया जा रहा है कि वसीम रिजवी ने अयोध्या में राममंदिर बनाने का समर्थन किया था।
इस कारण वह दाऊद इब्राहिम व छोटा शकील के निशाने पर आ गए है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार भी खरीद लिए थे। इनका चौथा साथी फरार है।
स्पेशल सेल डीवसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार पिछले कुछ महीने से इनपुट्स मिले रहे थे कि दाऊद इब्राहिम के कहने पर छोटा शकील भारत में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिलवाने वाला है।
पुलिस को जांच में पता लगा कि बुलंदशहर,यूपी निवासी सलीम हाल में दुबई से लौटा है और वह दुबई में डी कंपनी के लोगों के संपर्क में है।
पुलिस को बाहर से भारत में आ रही कॉल को इंटरसेप्ट से पता लगा कि सलीम साथी आरिफ व अबरार के साथ यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के चेयरमैन वसीम रिजवी की हत्या करने की साजिश रच रहा है।
हथियार भी हुए बरामद
मार्च, 2018 में सलीम ने दिल्ली में कई बैठक भी कीं। वह सलीम व फरार साथी के साथ दो बार वसीम रिजवी की दो बार लखनऊ में रेकी कर चुके हैं। इसकी जानकारी इन्होंने दुबई में बैठे अपने हैंडलर को दी थी।
इसके बाद आरोपियों ने हथियार खरीद लिए थे। आरोपियों को पपड़ने के लिए एसीपी गोविंद शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद, अमूल्य त्यागी, सतीश राणा की विशेष टीम बनाई गई।
इस पुलिस टीम ने एक सूचना के बाद सलीम, अबरार व आरिफ को बुलंदशहर से 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से हथियार व दुबई बात करने के लिए इस्तेमाल हो रहे मोबाइल फोन बरामद किए गए।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए आरोपी दाऊद केसबसे करीबी छोटा शकील व डी कंपनी के कुछ खास लोगों के संपर्क में थे। सलीम बाकायदा पैसे लेने दुबई गया था। वह दिसंबर महीने में दुबई गया था और जनवरी में भारत लौटा था।
दाऊद के आदमी ने उसे चार हजार दरहम भी हथियार आदि खरीदने केलिए दिए थे। सलीम पहले मुंबई में आर्थर जेल में बंद था। इस जेल में डी कंपनी के काफी लोग बंद हैं। माना जा रहा है कि जेल में ही वह डी कंपनी के संपर्क में आया।
बरामद हथियार-
आरोपियों केकब्जे से 12 कारतूस केसाथ दो पिस्टल, दो कारतूस केसाथ देशी कट्टा, छह सिम कार्ड व तीन मोबाइल हैड सैट बरामद किए गए हैं।