फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three friends travelling from Faridabad to Delhi were hit by a truck, one died and two were injured.

नोट: खबर फरीदाबाद के लिए भी उपयोगी हो सकती है फरीदाबाद से दिल्ली घूमने निकले तीन दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
-मध्य दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने के आईटीओ फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, बगैर हेलमेट के निकले थे तीनों दोस्त जामा मस्जिद आने के लिए, हुए हादसे का शिकार
विज्ञापन

-दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज, पुलिस ट्रक चालक की पहचान का कर रही दावा, चालक की तलाश में भेजी गई टीम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रमजान महीने की रौनक देखने के लिए फरीदाबाद से स्कूटी पर सवार होकर जामा मस्जिद जा रहे तीन दोस्त आईटीओ फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गए। ट्रक ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दोस्त बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतक की शिनाख्त करन (20) के रूप में हुई है, वहीं घायल यश कपूर (20) और संदीप भाटिया (44) का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करन का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में टीम को भेजा गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाकी अस्पताल में भर्ती दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक करन परिवार के साथ एच-ब्लॉक, फरीदाबाद में रहता था। इसके परिवार में मां, एक भाई व बहन हैं। इसके पिता की मौत हो चुकी है। करन किसी दफ्तर में प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं यश कपूर परिवार के साथ भगत सिंह कालोनी, एनआईटी फरीदाबाद में रहता है। इसके परिवार में पिता अनिल कपूर, मां ममता के अलावा एक बहन हैं। यश कुछ समय तक प्राइवेट नौकरी करता है। फिलहाल वह नौकरी की तलाश कर रहा है। वहीं संदीप भी फरीदाबाद में रहता है। इसका कैटरिंग का काम है। करन, यश और संदीप तीनों आपस में दोस्त हैं। शुक्रवार रात को इनका दिल्ली के जामा-मस्जिद घूमने का प्लान बना। यश ने अपनी स्कूटी ली। तीनों एक ही स्कूटी पर बगैर हेलमेट के दिल्ली के लिए निकल गए।
विज्ञापन

इस बीच मथुरा रोड होते हुए यह रिंग रोड से आईटीओ फ्लाईओवर पर पहुंचे। उस समय ट्रक की नो-एंट्री खुली थी। सड़क पर काफी ट्रक थे। फ्लाईओवर अचानक स्कूटी को एक ट्रक ने साइड मार दी। स्कूटी का संतुलन बिगड़ा तो साइड चल रहे दूसरे ट्रक ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। तीनों स्कूटी समेत एक और गिर गए। करन ट्रक की चपेट में आ गया, जबकि संदीप व यश जख्मी हो गया। करन की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया। अब पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed