फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three Delhi Police personnel put their uniform to shame, arrested red handed while taking bribe

Delhi : दिल्ली पुलिस के तीन जवानों ने वर्दी को किया शर्मसार, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; निलंबित

Tue, 23 Jan 2024 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 04:16 AM IST
सार

पंजाब में रह रहे भगोड़ा अपराधी को पकड़ने के बजाय उससे रिश्वत लेने के मामले में इन तीनों समेत दो अन्य बर्खास्त जवानों को पंजाब की दसूआर विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Three Delhi Police personnel put their uniform to shame, arrested red handed while taking bribe
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के तीन जवानों ने एक बार फिर पुलिस की वर्दी को शर्मसार कर दिया। पंजाब में रह रहे भगोड़ा अपराधी को पकड़ने के बजाय उससे रिश्वत लेने के मामले में इन तीनों समेत दो अन्य बर्खास्त जवानों को पंजाब की दसूआर विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के उच्चाधिकारियों ने तीनों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों में दो पुलिसकर्मी हवलदार मनोज व हवलदार योगेंद्र सिंह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन और हवलदार जसवीर बाहरी जिले में पीओ स्टाफ में तैनात है। दो अन्य आरोपी हवलदार श्रीपाल और हवलदार राजसिंह दिल्ली पुलिस से बर्खास्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


संसद मार्ग थाने में तैनात आरोपी पुलिसकर्मी भी भगोड़ा बदमाश पकडऩे में माहिर थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार दसूआ का एक व्यक्ति किसी मामले में भगोड़ा घोषित है। बताया जा रहा है कि ये पुलिसकर्मी उसे वारंट देने के नाम पर जाते और उससे पैसे लेकर उसे छोड़ आते थे। ये भी बताया जा रहा है कि ये पुलिसकर्मी उससे कई बार पैसा लेकर आए हैं। बार-बार वसूली से भगोड़ा बदमाश परेशान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तीनों पुलिसकर्मी दो अन्य बर्खास्त जवानों के साथ तीन दिन पहले उस व्यक्ति के पास पैसे लेने पहुंच गए। परेशान आरोपी ने इस मामले में दसूआ विजिलेंस पुलिस को सूचना दे दी। विजिलेंस पुलिस ने रिश्वत लेते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया-
पंजाब पुलिस ने इन पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। इसके बाद तीनों आरोपी पुलिसकर्मी हवलदार मनोज, हवलदार योगेंद्र सिंह और बाहरी जिले के पीओ स्टाफ में तैनात जसबीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed