{"_id":"a867e9db64227bb4d93898a2eda5b05e","slug":"three-children-died-in-nicu","type":"story","status":"publish","title_hn":"NICU में तीन बच्चों की मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NICU में तीन बच्चों की मौत से मचा हड़कंप
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 09 Feb 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में तीन नवजात शिशुओं की मौत से हड़कंप मच गया है। तीनों बच्चे नेटल इंटेसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में भर्ती थे।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि इनमें से दो बच्चों की मृत्यु का आरोप अस्पताल प्रबंधन ने दाई और नर्सिंग होम प्रशासन पर मढ़ दिया है। जबकि एक बच्चे की मृत्यु को अस्पताल प्रशासन प्राकृतिक बता रहा है।
विज्ञापन
सेक्टर-37 निवासी सागर ने बताया कि उसकी पत्नी क्रांति की डिलीवरी शुक्रवार रात 11 बजे एक नर्सिंग होम में हुई थी। शनिवार रात बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने पर नर्सिंग होम प्रशासन ने बच्चे को बीके अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार देर रात बच्चे को बीके अस्पताल भर्ती कराया गया। जिसकी रविवार सुबह 9.30 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
राहुल कॉलोनी निवासी बिट्टू ने बताया कि उसकी बेटी का जन्म घर पर 10 जनवरी को हुआ था। जन्म के समय उसे इंफेक्शन हो गया। चार फरवरी को उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे बीके अस्पताल भर्ती करवाया गया। रविवार सुबह 9.00 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
वहीं हिमायतपुर निवासी जोगिंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी पत्नी विमला की डिलीवरी बीके अस्पताल में हुई थी। जन्म के बाद बच्चे को दौरे पड़ने लगे। जिस कारण उसे निक्कू में भर्ती किया गया। बच्चे ने रविवार को 11.25 मिनट पर दम तोड़ दिया।
पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि दो बच्चे बाहर से आए थे। हालत पहले से ही खराब थी। क्योंकि एक का जन्म घर पर हुआ था। जिसके तीमारदारों को दाई और दूसरे बच्चे को नर्सिंग होम प्रशासन ने गुमराह किया। ऐसे में उन्हें बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके अलावा तीसरा बच्चा काफी कमजोर था। जिसे बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।