{"_id":"58baf21c4f1c1b7f59832be7","slug":"three-car-falling-immersed-in-ganga-canal-a-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंग नहर में कार गिरने से तीन डूबे, एक शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंग नहर में कार गिरने से तीन डूबे, एक शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
demo pic
चौना गांव के नजदीक शनिवार शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार कार गंग नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार चाचा-भतीजा समेत तीन लोग डूब गए। गांव के एक युवक ने नहर से एक युवक को निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहीं काफी तलाश के बावजूद युवक के चाचा और कार चालक का पता नहीं चल पाया है। पानी अधिक होने के कारण तलाश करने में दिक्कत आ रही है। इसलिए नहर के पानी को बंद कराकर उसे कम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी सोनू (28) पुत्र जगदीश और उसका चाचा दारा (42) को मथुरा करने के लिए जाना था। इसके लिए वे गाजियाबाद से किराये पर कार लेकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान चौना गांव के नजदीक मोड़ पर गति तेज होने के चलते कार गंग नहर में जा गिरी और देखते ही देखते डूब गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने तुरंत छलांग लगाकर नहर में डूबे सोनू को निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
उसने बताया कि उसने दो और लोगों को गाड़ी से निकलकर नहर में गिरते देखा था। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नहर में डूबे सोनू के चाचा और कार चालक की तलाश करा रही है।
कार का भी अब तक पता नहीं चला है। पानी अधिक होने के चलते तलाश करने में दिक्कत होने पर नहर का पानी बंद कराया गया है। पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह तक पानी कम हो जाएगा। इसके बाद दोबारा तलाश की जाएगी। पुलिस ने सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।