फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three boys drown in a lake in delhi

मौज-मस्ती पड़ी भारी, झील में डूबे तीन बच्चे

Thu, 14 May 2015 04:18 PM IST
Updated Thu, 14 May 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
Three boys drown in a lake in delhi

जैतपुर इलाके में गर्मियों की छुट्टियों में मौज-मस्ती करने घर से निकले तीन छात्रों की झील में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे अपने अन्य दोस्तों के साथ झील में नहाने गए थे।

विज्ञापन


गहरे पानी में पैर फिसलने की वजह से तीनों डूब गए। मृतकों की शिनाख्त हर्ष कुमार (12), आदर्श कुमार (10) और प्रमोद (13) के रूप में हुई है। हर्ष व आदर्श दोनों सगे भाई हैं। परिवार में अब इनका कोई भाई या बहन नहीं बचा है।
विज्ञापन


तीनों बच्चे जैतपुर के मदनपुर खादर फेज-3 जेजे कालोनी में रहते थे। बुधवार शाम को तीना चार-पांच बच्चों के साथ इलाके की पुष्पा झील में नहाने गए थे। इस बीच शाम के समय वह पानी में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे इलाके में फैला मातम का माहौल

Three boys drown in a lake in delhi

खबर मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बोट क्लब के अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तीनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले गए। बृहस्पतिवार को तीनों बच्चों के एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस की मानें तो हर्ष सातवीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि आदर्श छठी में था। वहीं प्रमोद इसी साल दसवीं कक्षा में आया था। घटना के बाद से पूरे जैतपुर इलाके में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed