{"_id":"5c5e1b9ebdec2273910072fe","slug":"three-arrested-in-case-of-a-farmer-kidnapping-for-55-goats","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को बंधक बना 55 बकरा-बकरी लूटे, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को बंधक बना 55 बकरा-बकरी लूटे, तीन गिरफ्तार
Sat, 09 Feb 2019 05:45 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 09 Feb 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
kidnap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के मसूरी इलाके के जंगल में बकरे चरा रहे किसान को बंधक बनाकर 55 बकरे-बकरी लूट लिए। पीड़ित को बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। लोगों ने आवाज सुनकर उसे बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
नायफल के जंगल में शाहपुर बम्हैटा निवासी जमील अहमद (50) वर्ष बकरी-बकरे चरा रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे के करीब दो एसेंट कारों में चार युवक आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हाथ पैर बांध कर कार में डाल लिया और 25 बकरी बकरे भी ठूंस कर दोनों कारों में भर लिए।
बाकी बचे हुए बकरे बकरियों को बदमाश पैदल ही लेकर चल दिए। थोड़ा आगे चलकर कार से जमील को झाड़ियों में फेंक दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उनकी गाड़ी में भरी बकरियों की आवाज सुनकर उन्हें रोक लिया। इतने में पीड़ित का बेटा शकील अहमद भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जमील को झाड़ियों से निकालकर इलाज के लिए डासना सीएचसी भेज दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। इनके कब्जे से 55 बकरे-बकरियां बरामद कर लिए।
पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम अजीत निवासी थाना बलबीर विहार, दिल्ली, अमित व अनिल निवासी पीरागढ़ी, पश्चिम विहार, दिल्ली बताया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित के बेटे की तहरीर के आधार पर बंधक बनाकर लूट करने का मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। उनकी दोनों कारों को सीज कर दिया है। कारों के बारे में जानकारी की जा रही है। फरार साथी के बारे में पता लगाया जा रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।