फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested by cm helpline in delhi

CM हेल्पालाइन ने रंगे हाथ पकड़ाए शातिर

Sun, 19 Apr 2015 11:46 AM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
Three arrested by cm helpline in delhi

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने शनिवार आजादपुर मंडी से तीन लोगों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। तीन में से एक आजादपुर मंडी में सिक्योरिटी इंचार्ज है जबकि दो अनुबंधकर्मी हैं। ये तीनों ट्रकों की लंबी लाइनों के बीच ट्रक को मंडी के अंदर जल्दी इंट्री कराने के लिए रिश्वत लेते थे।

विज्ञापन


पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए रीलांच की गई 1031 हेल्पलाइन नंबर पर आई शिकायत पर यह पहली कार्रवाई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले हेल्पलाइन नंबर शिकायत मिली की आजादपुर मंडी के गेट पर कुछ लोग ट्रक  को अंदर घुसाने के लिए पैसे लेते है। शिकायतकर्ता से इसके लिए स्टिंग करके लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिंग के चलते ऐसे पकड़ाए तीन

Three arrested by cm helpline in delhi

उसके स्टिंग करके लाने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने शनिवार तड़के करीब दो बजे बजे रेड डाल दी। वहां पर शाखा की टीम ने पाया एक सिक्योरिटी इंचार्ज और दो अनुबंध कर्मियों की मदद से ट्रक वाले से पैसे ले रहे थे।

पैसे लेते समय ही शाखा ने उन्हें मौके से दबोच लिया। एसीबी के मुताबिक यहां आजादपुर मंडी में दूर-दूर से ट्रक फल व सब्जी लेकर आते है।

ट्रकों की लंबी लाइन होने के कारण लोग सामान खराब ना हो उसकेलिए पहले इंट्री चाहते है। उसी का फायदा उठाकर पकड़े गए तीन आरोपी उनसे इसके बदले पैसे लेते थे। वह एक दिन में दो लाख रुपये तक वसूल लेते थे।

पकड़े गए आरोपियों में सिक्योरिटी इंजार्च सरकारी कर्मी है जबकि दो अनुबंध पर कार्यरत है। तीनों से पूछताछ जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed