{"_id":"82df3b8468f1af3cddc568ea5d3e6421","slug":"three-and-a-half-hours-in-the-evening-will-oneway-hindon-canal-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को साढ़े तीन घंटे वनवे रहेगा हिंडन-कैनाल रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को साढ़े तीन घंटे वनवे रहेगा हिंडन-कैनाल रोड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 01 Feb 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन कैनाल रोड साढ़े तीन घंटे तक वनवे रहा करेगा। तीन पहिया और चार पहिया वाहन शाम साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक गाजियाबाद से हिंडन कैनाल रोड होते हुए इंदिरापुरम की ओर नहीं जा सकेंगे। हालांकि दोपहिया वाहन चलते रहेंगे।
विज्ञापन
थ्री-व्हीलर और कारों को मोहननगर से से जाना पड़ेगा। हालांकि इंदिरापुरम की ओर से हिंडन कैनाल रोड होते हुए गाजियाबाद आ सकेंगे।
टीआई ने बताया कि हिंडन कैनाल पर टूवे चलाने से दबाव बढ़ रहा था, जिससे जाम लग रहा था, लिहाजा यह परिवर्तन किया गया है। इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों पर पाबंदी नहीं है, वे हिंडन कैनाल रोड से आते-जाते रहेंगे। साढ़े तीन घंटे का डायवर्जन तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए है।