{"_id":"69d7ca5f2b1d0322c40d811d","slug":"three-accused-arrested-for-killing-auto-driver-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131630-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ऑटो चालक की हत्या करने वाला तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ऑटो चालक की हत्या करने वाला तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- लूट के विरोध पर दिया वारदात को अंजाम, वारदात में उपयोग चाकू, मृतक का ऑटो और मोबाइल फोन बरामद, कमला मार्केट थाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मध्य जिला की कमला मार्केट थाना पुलिस ने ऑटो चालक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में उपयोग चाकू, खून से लथपथ कुछ कपड़े, मृतक का ऑटो और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों की पहचान पलवल, हरियाणा निवासी योगेश (25), योगेश उर्फ रॉकी (24) और सोमेश (25) के रूप में हुई है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर के मुताबिक, 5 अप्रैल को सुबह करीब 5:31 बजे शिवाजी पार्क बस स्टैंड के पास मिंटो रोड पर एक घायल व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क किनारे पौधों के बीच खून से लथपथ एक अज्ञात आदमी को बेहोश पाया। उसके गर्दन और सीने पर कई घाव थे। इसके बाद मौके पर मोबाइल क्राइम टीम, फोरेंसिक टीम और कैट एम्बुलेंस को बुलाया गया और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही, घायल को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।