फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three accused arrested for committing fraud by placing wads of paper among real notes in noida

Noida: असली नोटों के बीच कागज की गड्डी लगाकर करते थे धोखाधड़ी, आठ करोड़ नकली और असली नोट के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 09:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Oct 2023 09:44 PM IST
सार

पुलिस ने असली नोट के बीच कागज की गड्डी लगाकर धोखाधड़ी करने वाले डीके गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ करोड़ के नकली, 2.34 लाख के असली नोट और अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Three accused arrested for committing fraud by placing wads of paper among real notes in noida
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असली नोटों के बीच में कागज की गड्डी लगाकर एनजीओ और कंपनियों को चंदा व दान के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले डीके गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दनकौर कोतवाली पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों दिल्ली जेजे कालोनी के विशाल चौहान, अशोक विहार दिल्ली के मोबिन खान, आगरा के उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।  वहीं, लखनऊ निवासी गिरोह का सरगना परवेज कुमार उर्फ डीके अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ लोहे के बक्सों में भरे 2,34,500 नगद, आठ करोड़ तीस लाख की कागज की गड्डी (इनमें कुछ नोटों की फोटो स्टेट किए कागज भी शामिल हैं), एक लैपटाप, एक नोट गिनने की मशीन, एक नोट के बंडल बनाने की मशीन बरामद की है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा जोन एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि रविवार रात दनकौर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग बड़ी रकम लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं और लोगों से संपर्क कर रहे हैं। पुलिस ने सलारपुर अंडरपास के नजदीक दो लोगों को संदेह होने पर बुलाया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।  आरोपियों की पहचान विशाल व मोबिन के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर उपेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने के गैंग के सरगना डीके के इशारे पर छोटी कंपनियों व एनजीओ को ठगी का शिकार बनाते हैं। आरोपी दस फीसदी असली नोटों का कमीशन लेकर कागज की गड्डी थमाकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


गूगल पर सर्च कर बनाते हैं ठगी का शिकार
पुलिस ने बताया कि आरोपी गूगल पर एनजीओ व छोटी कंपनियों के नाम निकालते और फिर उन्हें कॉल करते हैं। आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठन चलाते हैं। उनका संपर्क बड़ी कंपनी और अमीर लोगों से है, जो एनजीओ में चंदा व दान देकर लोगों की मदद करना चाहते हैं। आरोपी असली नोटों के बीच कागज व फोटो स्टेट वाली गड्डी लगाकर लोहे के बक्सों में मोटी रकम ले जाकर उन्हें दिखाते थे। आरोपी मोटी रकम एनजीओ व कंपनी को देने के नाम पर दस फीसदी कमीशन की मांग करते थे। इसके बाद आरोपी कमीशन लेकर और कागज की गड्डियां थमाकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनों से की ठगी पता लगा रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी पीड़ित ने केस दर्ज नहीं कराया था। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी कब से गिरोह चला रहे थे और किन लोगों को ठगी का शिकार बना चुके थे। मुख्य आरोपी परवेज उर्फ डीके की गिरफ्तारी से पूरे मामले का खुलासा होगा। फिलहाल आरोपियों ने इतना बताया है कि वह किसी एनजीओ से संपर्क कर उसे ठगी का शिकार बनाने क्षेत्र में आए थे।


10% कमीशन लेते थे आरोपी
आरोपियों ने बताया कि अगेन कंपनी गो को मोटी रकम निवेश करने का उनसे 10% कमीशन लेने की बात करते थे। इसके लिए कागज की गड्डी में ऊपर नीचे असली नोट दिखाकर मोटी रकम उनके सामने रख देते थे। इसके बाद कमिशन का 10% लेकर फरार हो जाते थे। पीड़ितों को बाद में पता चलता था के आरोपी जो पैसा देकर गए हैं उनमें अंदर कागज के टुकड़े है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed