फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three accused arrested for cheating in guise of a monk in Delhi

लूट का अनोखा हथियार: साधु के वेश में करीब आते... फिर तमंचे की जगह सांप सटाकर करते लूटपाट, कई को बना चुके शिकार

Mon, 24 Apr 2023 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Apr 2023 11:08 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि जब वह सिग्नल पर पहुंचे तो साधु के भेष में आए दो लोग उनसे दो रुपए मांगने लगे। कारोबारी ने 100 रुपये का नोट देकर उनसे बाकी पैसे वापस मांगे। इस बीच एक आरोपी ने उनके हाथ की उंगली से हीरे की अंगूठी निकाल ली।

विज्ञापन
Three accused arrested for cheating in guise of a monk in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

साधु के वेश में आए बदमाशों ने सांप दिखाकर शराब कारोबारी अशोक चावला से हीरे की अंगूठी ली थी। कारोबारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने सांप को उनकी तरफ बढ़ा दिया। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर तीन बदमाश सोनू, राजू व अवधेश यादव और जूलर सुमित हीरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 लाख मूल्य की छह कैरेट वाली हीरे की अंगूठी, तीन मोबाइल फोन और वारदात के लिए इस्तेमाल किया गया ऑटो समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि शराब कारोबारी अशोक चावला गोल्फ लिंक में रहते हैं। वह 14 अप्रैल की सुबह पत्नी के साथ लोधी गार्डन घूमने जा रहे थे। जब वह दयाल सिंह के पास लाइट सिग्नल पर पहुंचे तो साधु के भेष में आए दो लोग उनसे दो रुपए मांगने लगे। कारोबारी ने 100 रुपये का नोट देकर उनसे बाकी पैसे वापस मांगे। इस बीच एक आरोपी ने उनके हाथ की उंगली से हीरे की अंगूठी निकाल ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें सांप दिखाकर दिया और ऑटो से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज कर एसीपी अरुण चौहान की देखरेख में लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीव मंडल, इंस्पेक्टर राजकुमार,एसआई राजकुमार, एसआई सत्यम पांडेय व हवलदार अशोक की टीम ने जांच शुरू की। इंस्पेक्टर संजीव मंडल की टीम ने ऑटो जाने के संभावित मार्गों पर लगे 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर सोनिया विहार से ऑटो ड्राइवर अवधेश यादव, इंदिरा विकास कॉलोनी निवासी सपेरा सोनू और मान सरोवर पार्क निवासी साधु राजू को गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने अंगूठी भोगल के जूलर सुमित हीरा को बेच दी थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed