{"_id":"5c35dbb8bdec2257057f3b7f","slug":"threats-threatened-to-kill-an-engineer-on-giving-testimony","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले में गवाही देने वाले इंजीनियर को मिला खत, खुला लिफाफा तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के मामले में गवाही देने वाले इंजीनियर को मिला खत, खुला लिफाफा तो उड़ गए होश
Wed, 09 Jan 2019 05:02 PM IST
vivek shukla
नोएडा, (भाषा)
नोएडा, (भाषा)
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Jan 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लूट के मामले में गवाही देने पर बदमाशों ने एक इंजीनियर को हत्या की धमकी दी है। बदमाशों ने एक लिफाफे में कारतूस डालकर उसके घर पर धमकी भरा पत्र भेजा है।
विज्ञापन
थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर 74 की एक सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर संबित पटनायक के साथ फरवरी 2018 में डीएनडी पुल के पास हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संबित ने इस मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट में गवाही दी थी। इस गवाही से घबराए बदमाशों ने उनके घर पर लिफाफे में कारतूस डालकर धमकी भरा पत्र भेजा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने धमकी दी है कि, अगर उन्होंने इस मामले में गवाही दी तो उन्हें बुरा परिणाम भुगतना होगा। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।