फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   threatening to put nude photos on porn site

पोर्न साइट पर अश्लील फोटो डालने की धमकी देकर बनाया शिकार

Sun, 10 May 2015 07:26 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
threatening to put nude photos on porn site

मेट्रीमोनियल साइट के जरिए युवती से दोस्ती कर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले ने खुद को विश्व स्वास्थ्य संगठन का डॉक्टर बताया और गिफ्ट भेजने के बहाने पीड़िता से ठगी की।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर चांदनी महल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोनिया अपने परिजनों के साथ तुर्कमान गेट इलाके में रहती है।
विज्ञापन


गत मार्च माह में मेट्रीमोनियल साइट के जरिए उसकी बातचीत एलेक्स रामसे नाम के व्यक्ति से शुरू हुई। एलेक्स ने बताया कि वह लंदन में रहता है और विश्व स्वास्थ्य संगठन में बतौर गाइनोक्लोजिस्ट के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्स एप और सोशल मीडिया से शुरू हुई चैट

threatening to put nude photos on porn site

दोनों के बीच वाट्सएप और अन्य सोशल साइट के जरिए चैट होने लगी। कुछ दिन बाद एलेक्स ने सोनिया को बताया कि वह एक गिफ्ट भेज रहा है। गत 15 अप्रैल को सोनिया के पास एक फोन आया।


फोन करने वाले ने खुद को मुंबई कस्टम विभाग का अधिकारी बताया। उसने सोनिया से कहा कि उसका एक पार्सल आया है। जिसे क्लीयर करने के लिए उसे 37 हजार रुपये जमा करवाने होंगे।

सोनिया से अपने दोस्त एलेक्स से बातचीत की। एलेक्स ने उसे रुपये जमा करने के लिए कहा।

इस तरह पता चला कि वो बन गई शिकार

threatening to put nude photos on porn site

अगले दिन फिर एक महिला ने सोनिया को फोन किया और बताया कि पार्सल क्लीयर करवाने के लिए उसे 86 हजार रुपये और देने होंगे। सोनिया ने महिला से उसके कार्यालय का लैंडलाइन नंबर मांगा। लेकिन महिला ने फोन काट दिया। सोनिया ने फिर से एलेक्स से बातचीत की।


एलेक्स ने कहा कि गिफ्ट लेने के लिए उसे रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। सोनिया ने रुपये जमा करने से मना कर दिया। इस बात पर एलेक्स गुस्से में आ गया और उसने सोनिया को धमकी दी कि अगर वह रुपये का भुगतान नहीं करती है तो उसकी अश्लील फोटो बनाकर पोर्न साइट पर अपलोड कर देगा।

सोनिया को समझते देर नहीं लगी कि वह ठगी का शिकार हो गई है। उसने चांदनी महल थाना में इस बाबत शिकायत कर दी। पुलिस उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed