{"_id":"c16607e83372bceed569580f02a27b0a","slug":"threatening-doctor-by-showing-pistol-openly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम डॉक्टर की कनपटी पर ताना तमंचा, धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम डॉक्टर की कनपटी पर ताना तमंचा, धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 05 Jan 2016 06:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में सोमवार को छह बदमाशों ने अस्पताल के संचालक को हथियारों के बल पर ले लिया। डॉक्टर को उनके किसी भी मामले में दखल ना देने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस धमकी को दनकौर बैंक में हुई डकैती से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
26 सितंबर को दनकौर के सिंडिकेट बैंक में 6 बदमाश 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इसी अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज ली थी, जिसकी फुटेज देखकर बदमाशों के स्केच जारी किए थे। सोमवार को गुरुदयाल अस्पताल संचालक डॉक्टर अजय शर्मा मरीज देख रहे थे। उसी दौरान 6 हथियारबंद बदमाश अस्पताल में घुस आए।
विज्ञापन
एक बदमाश ने डॉक्टर की कनपटी पर तमंचा लगाया और जान से मारने की धमकी दी। बोला अपने काम पर ध्यान दें, किसी दूसरे मामले में दखल न दें। नहीं माना तो मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कालरा का कहना है कि अस्पताल की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि हो सकता है कि धमकी देने वाले बदमाशों ने ही बैंक डकैती डाली हो।