{"_id":"6492bc48f32ef4310f0ffd75","slug":"threatened-to-kill-pm-narendra-modi-amit-shah-and-nitish-kumar-by-calling-delhi-police-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश को जान से मारने की धमकी, शख्स ने दिल्ली पुलिस को फोन कर कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश को जान से मारने की धमकी, शख्स ने दिल्ली पुलिस को फोन कर कही यह बात
Wed, 21 Jun 2023 02:31 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:31 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस को आज दो पीसीआर कॉल आईं, जिमसें एक शख्स ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'हैलो, 10 करोड़ का इंतजाम कर लो, नहीं तो मैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार की हत्या कर दूंगा। जी हां बुधवार सुबह जैसे ही पुलिस नियंत्रण कक्ष को यह कॉल मिली सभी के होश उड़ गए। अभी मामले की जांच की ही जा रही थी कि दूसरी बार में कॉलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की हत्या की धमकी देकर दो करोड़ मांग लिये।
विज्ञापन
पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस की तमाम एजेंसियों के अलावा खुफिया एजेंसियां भी एक्टिव हो गई। कॉल की जानकारी जुटाई गई तो दोनों ही कॉल एक ही नंबर से आई थी। फौरन उसकी लोकेशन का पता किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के मादीपुर से कॉल की थी।
विज्ञापन
टीम को तुरंत वहां भेजा गया, लेकिन आरोपी वहां से गायब मिला। पुलिस को आरोपी सुधीर शर्मा का 10 साल का बेटा मिला। उसने बताया कि पिता को दिन-रात शराब पीने की लत है। बुधवार को भी वह सुबह से शराब पिये जा रहा था। बेटे से कॉल करवाने पर आरोपी ने उसके साथ भी बेहद बदतमीजी से बात की।
विज्ञापन
फिलहाल आरोपी अपने घर से गायब है। पुलिस की आधा दर्जन टीम उसकी तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने इससे पूर्व भी किसी को धमकी देकर रुपये मांगे थे। आरोपी का परिवार फिलहाल बिहार स्थित अपने गांव गया है, घर में 10 साल का मासूम ही मौजूद था।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10.46 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मारने की खबर मिली। अभी पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी कि ठीक आठ मिनट बाद 10.54 बजे दूसरी कॉल पीएम और गृहमंत्री को मारने की धमकी की गई।
पहली बार में आरोपी ने 10 करोड़ और दूसरी बार में दो करोड़ की डिमांड की। फौरन पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसकी तलाश में एसएचओ पश्चिम विहार ईस्ट व उनकी टीम को भेजा गया। लेकिन आरोपी अपने घर से गायब मिला। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।