फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Threatened to kill Congress leader, sought 10 crore Rngdari.

कांग्रेस नेता से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

Tue, 26 Aug 2014 07:47 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill Congress leader, sought 10 crore Rngdari.

गुड़गांव के कांग्रेसी नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, एक बाइक और दो देशी हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को प्रेसवार्ता में पुलिस संयुक्त आयुक्त (अपराध) विवेक शर्मा ने बताया कि 20 अगस्त को कांग्रेसी नेता मदनलाल ग्रोवर के मोबाइल पर अज्ञात शख्स ने कॉल कर उनके बेटे साहिल को जान से मारने की धमकी देते हुए 10 करोड़ की फिरौती मांगी थी। बदमाशों ने उनके अलावा उनके बेटे की व्यक्तिगत जानकारी दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इसके बाद बदमाशों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उनके मोबाइल पर कॉल करते हुए पहले उन्हें फिरौती की रकम देने के लिए दबाव बनाया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। रविवार को घाटा गांव की लालबत्ती के पास पुलिस ने फिरौती देने के बहाने बदमाशों को जाल में फंसा तो लिया लेकिन भनक लगते ही आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चारों को दबोच लिया। सभी आरोपी गुड़गांव से ताल्लुक रखने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हरीश अदलखा को पुलिस इस फिरौती की योजना का मास्टरमाइंड बता रही है। इसके अलावा उसका साला अमन जो एमबीए स्टूडेंट है और दो अन्य युवक ललित और हरीश को पुलिस ने पकड़ा है।

पुलिस को इनके पास से एक स्विफ्ट कार, एक बाइक, एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्तौल और 11 मोबाइल समेत कई फर्जी आईडी के सिमकार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, किसी भी आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

टीवी सीरियल देख रची साजिश

Threatened to kill Congress leader, sought 10 crore Rngdari.

टीवी पर आने वाले क्राइम सीरियल अब अपराध की स्क्रिप्ट तैयार करा रहे हैं। गुड़गांव के कांग्रेेसी नेता से करोड़ों की फिरौती मांगने वाले युवकों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि टीवी पर आने वाले क्राइम सीरियल के आधार पर बदमाशों ने पूरी पटकथा तैयार की थी, जिसमें पुलिस को चकमा देने की भी पूरी कहानी शामिल थी। टीवी सीरियलों के आधार पर तैयार हुई कहानी से पुलिस भी परेशान है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरी कहानी को रचने वाले हरीश अदलखा उसके साले अमन और दो अन्य साथी ललित और हरीश ने टीवी पर आने वाले क्राइम सीरियल के आधार पर फिरौती की कहानी रची थी। बदमाशों ने फिरौती की योजना को इतने शातिर तरीके से अंजाम दे रहे थे कि सूचना के बाद भी पुलिस चार दिनों तक इनको पकड़ नहीं पाई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जब पुलिस को इस फिरौती की वारदात को लेकर सूचना मिली तो एक पुलिस अधिकारी को कांग्रेसी नेता के घर रिश्तेदार बनाकर निगरानी के लिए रखा गया। लेकिन इस दौरान यहां आने-जाने वाले किसी पर भी पुलिस शक तक नहीं कर पाई। बदमाशों ने 11 मोबाइल में कई फर्जी आईडी से सिमकार्ड लेकर कांग्रेसी नेता को कॉल किए।

गाड़ी खरीदने के बहाने की रेकी
पुलिस के अनुसार, करीब 15 दिन पूर्व कांग्रेसी नेता के बेटे की एक गाड़ी खरीदने के बहाने आरोपी युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से उनके बेटे से उनके घर की जानकारी जान ली और मोबाइल नंबर भी ले लिए। घर के अंदर की पूरी लोकेशन और बाहर की रेकी करने के बाद उन्होंने इस वारदात की स्क्रिप्ट तैयार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed