फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Threat of terrorist attack in Delhi on Republic Day Intelligence Department gave high level input

Alert: दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा, खुफिया विभाग ने दिए हाईलेवल इनपुट; ये दो तरीके अपना सकते हैं दहशतगर्द

Sun, 19 Jan 2025 05:36 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Jan 2025 05:36 AM IST
सार

सुरक्षा एजेंसियों के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ड्रोन हमले को देखते हुए सभी सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियों को एक प्लेटफार्म पर लाया गया है।

विज्ञापन
Threat of terrorist attack in Delhi on Republic Day Intelligence Department gave high level input
दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस-2025 के मौके पर आतंकी ड्रोन के जरिए या फिर भारी वाहन (रनिंग वाहन) को भीड़ में घुसाकर हमला कर सकते हैं। खुफिया विभाग की ओर से दिए गए आतंकी हमले के ये इनपुट बहुत ही सीरियस हैं। ऐसे में गृह मंत्रालय के ओर से सभी एजेंसियों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर आकर आपसी समन्वय करने का आदेश दिया है। इनपुट को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एंट्री ड्रोन तैनात किया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि ये नई पोस्ट बनाई गई है।

विज्ञापन

ड्रोन से कर सकते हैं आतंकी हमले
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार आतंकी हमले के बहुत ही हाईलेवल इनपुट हैं। इनपुट में कहा गया है कि इस बात की संभावना सबसे ज्यादा है कि आतंकी ड्रोन से हमला कर सकते हैं। हाल ही में रूस-यूक्रेन समेत अन्य देशों के बीच हुए युद्धों में हमले के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। इन देशों के बीच देखा गया है कि हाई टेक्नोलॉजी व अन्य आधुनिक ड्रोन से हमला गया है। ऐसे में ड्रोन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। इसके अलावा ये भी इनपुट हैं कि जैसा कई देशों में हो रहा है आतंकी किसी भारी वाहन को भीड़ में घुसाकर हमला कर सकते हैं। ऐसे कर जान-माल का ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसे रोकने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह हाईअलर्ट मोड में आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम 
कमांड सेंटर बनाया गया

सुरक्षा एजेंसियों के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ड्रोन हमले को देखते हुए सभी सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियों को एक प्लेटफार्म पर लाया गया है। दिल्ली पुलिस, एयरफोर्स, एनएसजी,आईबी, पैरा-मिलिट्री फोर्स और बीएसएफ को आपस में कोर्डिनेशन करने कर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए एक कमांड सेंटर बनाया गया है। अभी तक गणतंत्र दिवस की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस व एयरफोर्स होती थीं। मगर इस बार सभी एजेंसियों को एक साथ कोर्डिनेशन करने के लिए बोला गया है।

विज्ञापन

डीसीपी ड्रोन नियुक्त किया गया है
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहली बार 26 जनवरी को पुलिस उपायुक्त, ड्रोन लगाया गया है। आईपीएस अफसर अशोक विश्रोई को डीसीपी लगाया गया है। कमांड सेंटर में सभी एजेंसियों के एक-एक अधिकारी तैनात होंगे। ये अधिकारी अपनी एजेंसी अधिकारियों से कॉर्डिनेशन करेंगे।

एयर ट्रैफिक को अभी से प्रतिबंधित किया गया
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एयरफोर्स ने एयर में निगरानी रखना शुरू कर दिया है। अभी से विमानों की आवाजाही कम कर दी है। 26 जनवरी को आसमान पर किसी की तरह के विमान की आवाजाही नहीं होगी।

दिल्ली पुलिस आए दिन कर रही है मॉल ड्रिल
दिल्ली पुलिस किसी भी आतंकी हमले से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हो रही है। पूरी दिल्ली में जगह-जगह सुरक्षा बढ़ाने के अलावा बेरीकेड लगाकर चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस आए दिन मॉक ड्रिल की जा रही है। मॉक ड्रिल के दौरान आतंकी हमले होने व आतंकियों के इमारत में घुसने की कॉल दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed