{"_id":"69c3440e6953b18fed023c94","slug":"threat-of-dengue-and-malaria-in-delhi-viral-fever-cases-rise-amid-changing-weather-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप: डेंगू-मलेरिया का खतरा, बदलते मौसम में वायरल बुखार के केस बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप: डेंगू-मलेरिया का खतरा, बदलते मौसम में वायरल बुखार के केस बढ़े
Wed, 25 Mar 2026 07:40 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:40 AM IST
सार
गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में वायरल बुखार के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अस्पताल की ओपीडी में बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amarujala
विस्तार
राजधानी दिल्ली में बदलते मौसम के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा गहराने लगा है। शहर के कई इलाकों में गंदगी और जगह-जगह जमा पानी मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बना रहा है।
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में वायरल बुखार के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अस्पताल की ओपीडी में बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि यह समय विशेष सतर्कता बरतने का है, क्योंकि लापरवाही गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है।इस मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही से बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के प्रभावित होने का जिक्र किया, जो सुबह की ठंडक और दिन की गर्मी के बीच स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उल्टी और दस्त के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के ओपीडी इंचार्ज डॉ संदीप ने कहा कि बदलते मौसम के बीच ओपीडी में अधिकांश मरीज सर्दी, बुखार की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही से बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के प्रभावित होने का जिक्र किया, जो सुबह की ठंडक और दिन की गर्मी के बीच स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उल्टी और दस्त के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।