फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   threat of acid to the assault victim if case not taken back

केस वापस नहीं लेने पर दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब डालने की धमकी 

Mon, 08 Jul 2019 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
threat of acid to the assault victim if case not taken back
acid attack - फोटो : अमर उजाला
हरिनगर इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता को केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपियों ने उसे पांच लाख रुपए का प्रलोभन भी दिया, लेकिन उसने मानने से इंकार कर दिया। धमकी से पीड़िता सहम गई थी। उसने शनिवार को पुलिस से इसकी शिकायत की। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय पीड़िता सपरिवार हरिनगर इलाके में रहती है। उसने  शकील नाम के युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा रखा है। पीड़िता का आरोप है कि उस पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया कि गत 24 जून की रात वह आश्रम रोड पर खड़ी थी। इसी दौरान सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी। उसमें तीन युवक सवार थे। उन्होंने उसे शकील के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए कहा और इसकी एवज में पांच लाख रुपए लेने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं करने पर युवकों ने पिस्टल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और तेजाब फेंकने की बात कह फरार हो गए। किसी तरह हिम्मत कर वह 6 जुलाई को हरिनगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed