{"_id":"9bc4b7ae1ac79d8134ecd9fa0a89084c","slug":"thousands-meters-tampering-stealing-83-thousand-kw-power-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों मीटरों से छेड़छाड़, 83 हजार किलोवॉट बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों मीटरों से छेड़छाड़, 83 हजार किलोवॉट बिजली चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Nov 2014 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पिछले सात माह में 15 हजार बिजली मीटरों से छेड़छाड़ कर करीब 83 हजार किलोवॉट की बिजली चोरी की गई है। बिजली कंपनी का दावा है कि बिजली मीटर के साथ छेड़छाड़ करके बिजली चोरी की गई है। सबसे अधिक बिजली चोरी के मामले कृष्णा नगर, यमुना विहार, नंद नगरी, टैगोर गार्डन और विकासपुरी के इलाकों में सामने आए हैं।
विज्ञापन
बिजली कंपनी का दावा है कि राजधानी और यमुना पावर लिमिटेड ने अपने उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए हैं, जिनमें किसी भी मानवीय हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं है। यदि किसी प्रकार की छेड़छाड़ करने की कोशिश की जाती है तो मीटर स्वयं ही रिकॉर्ड कर लेता है और सेंट्रल सर्वर को अपडेट कर देता है।
विज्ञापन
इस वर्ष अप्रैल से अब तक ऐसे 15000 मीटरों ने खुद से हुई छेड़छाड़ की जानकारी सेंट्रल सर्वर को दी। इसके बाद उन बिजली मीटरों की जांच की गई तो पता चला कि इन मीटरों से 83 हजार किलोवॉट की बिजली चोरी हुई है।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली
सबसे अधिक बिजली चोरी के मामले पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर डिवीजन में रिकॉर्ड किए गए। यहां 1176 मीटरों के साथ छेड़छाड़ मिली जिसमें 5764 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ी गई। यमुना विहार में 961 मीटरों में 3964, करावल नगर में 633 मीटरों में 2790 किलोवॉट, लक्ष्मी नगर में 476, जीटी रोड डिवीजन में 407 बिजली मीटरों के साथ छेड़छाड़ पकड़ी गई।
मध्य दिल्ली
पहाड़गंज डिवीजन में 370 मीटर के साथ छेड़छाड़ में 1624 किलोवॉट बिजली चोरी, दरियागंज में 333 मीटरों के साथ छेड़छाड़ कर 1494 किलोवॉट, पटेल नगर डिवीजन में 245 मीटरों में 1571 किलोवॉट की बिजली चोरी, शंकर रोड डिवीजन में 174 मामले और चांदनी चौक में 147 बिजली चोरी के मामलों में करीब 1600 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ी गई।
दक्षिण दिल्ली
सरिता विहार डिवीजन में 360 मीटरों के साथ छेड़छाड़ कर 2124 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ी गई, साकेत डिवीजन में 324 मीटर में 3213 किलोवॉट की बिजली चोरी, निजामुद्दीन डिवीजन में 298 मामलों में 2027 किलोवॉट की बिजली चोरी, वसंत कुंज और हौज खास डिवीजन से करीब 1700 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ी गई।
पश्चिमी दिल्ली
पालम में 5820 किलोवॉट, टैगोर गार्डन डिवीजन में 4642 किलोवॉट, नजफगढ़ में 3575 किलोवॉट, विकासपुरी डिवीजन में 4607, मुंडका में 2587 और नांगलोई डिवीजन में 3132 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ने का दावा किया गया है।