फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This year 2.5 lakh passengers were caught without tickets in Delhi division.

Delhi : दिल्ली मंडल में इस वर्ष बिना टिकट ढाई लाख यात्री पकड़े गए, पानीपत-गाजियाबाद रेल रूट पर सबसे अधिक मामले

Thu, 21 Dec 2023 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 05:56 AM IST
सार

इस साल दिल्ली मंडल में 31 अक्तूबर तक 2.59 लाख यात्रियों को बिना टिकट सफर करते हुए पकड़ा गया।

विज्ञापन
This year 2.5 lakh passengers were caught without tickets in Delhi division.
demo pic... - फोटो : iStock

विस्तार

बिना टिकट ट्रेन में सफर करना दंडनीय अपराध है, लेकिन यह अपराध दिल्ली से पानीपत और गाजियाबाद रूट पर सफर करने वाले यात्री सबसे ज्यादा कर रहे हैं। इस साल दिल्ली मंडल में 31 अक्तूबर तक 2.59 लाख यात्रियों को बिना टिकट सफर करते हुए पकड़ा गया। इनसे 14.14 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें दिल्ली से पानीपत और गाजियाबाद रूट पर सबसे अधिक यात्री बिना टिकट के सफर करते हुए पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से रोहतक, बठिंडा, दिल्ली से रेवाड़ी, दिल्ली से गाजियाबाद, दिल्ली से पानीपत, दिल्ली से सहारनपुर, दिल्ली शाहदरा टपरी और दिल्ली-शामली समेत सैकड़ों ट्रेनें चलती हैं, जिनमें रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। लोकल एएमयू ट्रेनों में नियमित सफर करने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। इनमें बिना टिकट के यात्रा करने वालों की संख्या काफी रहती है, जो सुबह और शाम को सफर करते हैं। इस वर्ष ढाई लाख से अधिक यात्री बिना टिकट के पकड़े गए हैं। औसतन देखा जाए तो रोज 854 यात्री बिना टिकट के पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन


किसी को नहीं हुई जेल, सभी ने भरा जुर्माना
आरपीएफ की वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त प्रियंका शर्मा ने बताया कि ज्यादातर शटल (कम दूरी के लिए चलने वाली लोकल) ट्रेनों में यात्री बिना टिकट सफर करते हैं। बिना टिकट यात्रा करने से यात्रियों को रोकने के लिए वाणिज्य विभाग के साथ मिलकर जांच अभियान चलाया जाता है। ट्रेनों के अंदर व रेलवे स्टेशनों पर यह अभियान चलाया जाता है। वर्ष 2022 के मुकाबले इस वर्ष 31 अक्तूबर तक बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या दिल्ली मंडल में 47.83 प्रतिशत कम हुई है। इस साल दिसंबर के अंत तक यह आंकड़ा करीब 45 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है। वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक बिना टिकट पकड़े गए किसी भी यात्री को जेल नहीं हुई। सभी से जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 फीसदी छूटा सामान वापस करने में कामयाब रही आरपीएफ
दिल्ली मंडल में यात्रियों का इस वर्ष छूटा सामान वापस करने में आरपीएफ 100 प्रतिशत कामयाब रही है। इस वर्ष 31 अक्तूबर तक 1312 यात्रियों का विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सामान छूटा है। इन सभी को उनका सामान सही सलामत वापस मिल चुका है। 2020 से वर्ष 2023 तक 2978 यात्रियों का सामान दिल्ली मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में छूटा, जिसमें से 2869 को सामान वापस कराया गया, जबकि 109 सामान के मालिक सामने नहीं आने पर उसे रेलवे के लाॅस्ट प्राॅपर्टी ऑफिस में जमा कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed