{"_id":"58cba65c4f1c1b285a32a30b","slug":"this-ward-of-faridabad-receives-drinking-water-after-11-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म हुआ 11 साल का सूखा, बनने के बाद पहली बार इस क्षेत्र में आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म हुआ 11 साल का सूखा, बनने के बाद पहली बार इस क्षेत्र में आया पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका
Updated Fri, 17 Mar 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
11 सालों में पहली बार नल में आया पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 11 वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे शहर के वार्ड-तीन के लोगों को अब पेयजल संकट से निजात मिल गई है। बृहस्पतिवार को पहली बार इस वार्ड के नलों से पानी आया। कई वर्षों से बिना पानी सूखे पड़े नलों से पानी आने से विशेषकर महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन
बता दें कि शहर के वार्ड-तीन में पिछले 11 वर्षों से निरंतर पेयजल संकट गहराया हुआ था। लोगों द्वारा पानी के बिल समय पर भरने के बाद भी पीने के लिए दो बूंद भी नलों से नहीं आ रही थी। पेयजल संकट से परेशान इस वार्ड के लोगों ने सीएम विंडो में शिकायत करने के साथ-साथ जिला कष्ट निवारण कमेटी की मीटिंग में विशेषकर इस मामले को उठाया।
विज्ञापन
उपायुक्त मनीराम शर्मा ने इस मामले में विशेष रुचि लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे शीघ्र से शीघ्र वार्ड-तीन में पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से करें।
विज्ञापन
इसके बाद ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने नई पाइप लाइन बिछाई। तिजारा रोड पर करवाए गए बोरिंग से इस पाइप लाइन को जोड़कर बृहस्पतिवार को पहली बार पेयजल की आपूर्ति की।
नलों से पानी आने पर इस वार्ड के सतीश गर्ग, शिवकुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, ताराचंद सैनी, विनोद गर्ग सहित काफी लोगों ने उपायुक्त मनीराम शर्मा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता फैजल इब्राहिम, एसडीई रमेशचंद और कनिष्ठ अभियंता शमीउल्ला का आभार व्यक्त किया है।