फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this ward dont have electricity for last two month in gurgaon

दो महीने से अंधेरे में हैं इस वार्ड के लोग

Sun, 07 Feb 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 07 Feb 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
this ward dont have electricity for last two month in gurgaon

पिनगवां कस्बे के वार्ड नंबर-10 के लोग बिजली विभाग की लापरवाही से पिछले

विज्ञापन
दो माह से अंधेरे में हैं। लोगों का कहना है कि बिजली नहीं आने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

वार्ड की अनाज मंडी के पीछे रखा ट्रांसफार्मर और खंभे को करीब दो महीने पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर तोड़ दिया था, लेकिन अब तक बिजली विभाग ने न ही खंभे लगवाए हैं और न ही ट्रांसफार्मर रखवाया है।

इसे लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे फोरमैन से लेकर एक्सईएन तक गुहार लगा चुके हैं पर कोई भी उनकी नहीं सुनता है।

उन्होंने कहा कि बिजली नहीं आने के बावजूद बिल भेजा रहा है। वार्ड नंबर दस के रहने वाले मुबारिक मलिक, गुलदीन कुरैशी, पौदीना, अरशद का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी उनकी एक नहीं सुनते।

दो माह तक तो बिजली विभाग के अधिकारी यह कहते रहे कि पहले वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज होगा, तब जाकर टूटा खंभा और ट्रांसफार्मर रखा जाएगा।

रिपोर्ट दर्ज हुए भी एक सप्ताह हो गया है लेकिन अभी तक खंभा खड़ा नहीं किया गया है। बिजली विभाग के फोरमैन जगदीश का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में है।

एस्टीमेट बनाकर कार्यकारी अभियंता नूंह की मंजूरी के लिए फाइल भेजी हुई हैं। इस समस्या का दो-तीन दिन में हल निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed