फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   this time too Bisahra villagers will not celebrate diwali

बिसाहड़ावासी इस बार भी नहीं मनाएंगे दिवाली

Sun, 30 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 30 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
this time too Bisahra villagers will not celebrate diwali
द‌िवाली में सूना पड़ा ब‌िसाहड़ा गांव - फोटो : अमर उजाला

बिसाहड़ा गांव के लोग पिछली वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली नहीं मनाएंगे। एक साल पहले गांव में हुए इकलाख हत्याकांड के आरोप में गांव के 14 युवा अब भी लुक्सर जेल में है।

विज्ञापन


3 अक्तूबर को एक आरोपी रवि की मौत के सदमे से लोग अभी बाहर नहीं निकले हैं, ऐसे में उन्होंने त्योहार होने के बावजूद घरों के बाहर न कोई सजावट की है और न ही आतिशबाजी या अन्य तैयारियां। गांव की गलियों में मायूसी का माहौल है।
विज्ञापन


शनिवार को दीपावली के एक दिन पहले भी ग्रामीणों में त्योहार के प्रति कोई उत्साह देखने को नहीं मिला। हालांकि शिव मंदिर की चोटियों पर रात्रि में उजाले के लिए कुछ लाइटें लगाई गई हैं। ग्रामीणों ने दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब उनके बेटे ही एक साल से जेल में बंद हैं तो फिर वे कैसे त्योहार मनाएं। रवि के घर के नजदीक रहने वाले सुमित राणा ने बताया कि एक माह पहले रवि की मौत हुई है। गांव का माहौल गमगीन है। ऐसे में लोगों ने दीपावली को लेकर कोई तैयारी नहीं है। बस शाम को लक्ष्मी पूजन ही किया जाएगा।

 वहीं पूर्व ग्राम प्रधान संजय राणा का कहना है कि गांव के 14 युवक जेल में बंद है। एक माह पहले रवि की मौत हुई है। ऐसे में त्योहार को लेकर लोगों में कोई उत्साह नहीं है। हरिओम राणा का कहना है कि दीपावली पर घर में बिजली की सजावट नहीं की है। न ही कोई आतिशबाजी की जाएगी।


जब तक हमारे सभी बच्चे जेल से छूटकर घर नहीं आ जाते है। गांव में कोई भी त्योहार नहीं मनाया जाएगा। इसके अलावा प्रधान पति हरिओम सिंह ने बताया कि पीड़ित 15 परिवार दीपावली नहीं मना रहे हैं, जिनके दुख में वे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed