{"_id":"586135eb4f1c1b741aeeb515","slug":"this-time-the-symbol-will-take-a-photo-with-the-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशियों के फोटो भी लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशियों के फोटो भी लगेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 27 Dec 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
voter id
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाताओं को भ्रमित होने से बचाने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशियों की फोटो लगाने का भी निर्णय लिया है। यह जानकारी राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने अमर उजाला को फोन पर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह निर्णय पहली बार लिया गया है। यह 8 जनवरी 2017 को होने वाले नगर निगम फरीदाबाद और नगर परिषद भिवानी के चुनावों में लागू होगा। फोटो के साथ अन्य विवरण भी प्रिंट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह निर्णय उन स्थानों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जहां एक ही नाम के कई उम्मीदवार खड़े होते हैं और वोटर भ्रमित हो जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में फोटो के जरिये उसे अपना प्रत्याशी पहचानने में आसानी होगी। इससे सबसे अधिक सुविधा कम-पढ़े लिखे लोगों को होगी। अभी तक निकाय चुनाव में इसकी व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने बताया कि एक दो दिनों में वह फरीदाबाद आकर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन