फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This time Sri Ram's court will be decorated with Lakshmi-Ganesh

इस बार लक्ष्मी-गणेश के साथ सजेगा श्रीराम दरबार, धनतेरस पर हजारों घरों में विराजेंगे मर्यादा पुरुषोत्तम

Thu, 12 Nov 2020 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Nov 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
This time Sri Ram's court will be decorated with Lakshmi-Ganesh
श्रीराम दरबार... - फोटो : amar ujala

राजधानी के मशहूर सर्राफा बाजार दरीबा कला में इस धनतेरस पर सिक्के की जगह श्रीयंत्र और राम दरबार की जमकर खरीदारी चल रही है। इसी तरह चांदी के लक्ष्मी-गणेश की

विज्ञापन

मूर्तियां भी धूम मचा रही हैं। हालांकि, इस बार सोने-चांदी की चमक फीकी है। ज्वैलर्स का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार 40 प्रतिशत भी खरीदारी नहीं हो रही है।
विज्ञापन


सोना पिछले साल से 20 हजार रुपये महंगा
सर्राफा बाजार में सोने के भाव में काफी तेजी है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार भाव लगभग 20 हजार रुपये ज्यादा है। इस वजह से खरीदारी के मामले में सोना चमक नहीं बिखेर पा रहा है। हालांकि, बुलियन की बिक्री ज्यादा हो रही है बनिस्पत सोने के सिक्के की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना का कहर
बाजार की भीड़ को देखते हुए कोरोना का खौफ तो नहीं महसूस होगा, लेकिन कूंचा महाजनी, दरीबा कलां की बात करें तो तंग गलियों में धनतेरस की पूर्व संध्या पर खरीदारों की संख्या अधिकनहीं रही। आर्थिक स्थिति व सोने-चांदी के भाव ने खरीदारी से लोगों को दूर किया है।

खरीदारी का पैटर्न उल्टा
अमूमन, धनतेरस को लेकर चांदी-सोने की खरीदारी अधिक होती है, लेकिन इस साल पैटर्न उल्टा दिखा रहा है। 10 ग्राम वाले सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी में कमी देखने को मिल रही है तो बुलियन, सोने के बिस्कुट अधिक खरीदें जा रहे हैं। इसी तरह जेवर की डिमांड भी अधिक है।

ऑनलाइन का असर ना के बराबर
ऑनलाइन खरीदारी की वजह से बाजार में रौनक कम होने की बात व्यापारी बताते हैं, लेकिन ज्वेलरी बाजार में ऑनलाइन का असर नहीं है। ज्वैलर्स के अनुसार ऑनलाइन की हिस्सेदारी एक प्रतिशत भी नहीं है।

एक नजर...

  • सोना भाव    52000 रुपया प्रति 10 ग्राम
  • चांदी भाव    64 हजार रुपया प्रति किलो
  • सोने का एमएमटीसी सिक्का 10 ग्राम    53500 रुपये
  • सोने का लोकल ब्रांड सिक्का 10 ग्राम    53500 रुपये
  • चांदी का सिक्का एमएमटीसी प्रति 10 ग्राम    720 रुपया
  • लोकल ब्रांड चांदी का सिक्का प्रति 10 ग्राम-660 रुपया

बोले... बाजार वाले

छोटा खरीदार इस बार कम है। पैटर्न थोड़ा इस मामले में है कि सोने की खरीदारी थोड़ी बढ़ी है। सोना-चांदी के सिक्के की खरीदारी जो इस दौरान अधिक होती थी इस बार इसकी मांग काफी कम है। ऑनलाइन का असर नहीं है। कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। गिफ्ट आइटम में भी कम खरीदारी है।
-विमल गोयल, अध्यक्ष - दिल्ली बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन

कूंचा महाजनी में चांदी-सोने की खरीद इस साल फीकी है। पिछले साल के मुताबिक इस साल खरीदारी नहीं है। आम दिनों वाली खरीदारी भी धनतेरस के पूर्व संध्या पर नहीं हुई। चांदी थोड़ी अपनी चमक बिखेर भी रही है तो ज्वैलरी की मांग काफी कम है। चांदी का सिक्कों की खरीदारी भी वही कर रहे जिनकी स्थिति कोरोना की वजह से खराब नहीं हुई है। 50 प्रतिशत ही खरीदारी रह गई है। पिछले साल सोने की कीमत इस दिन 32 हजार रुपये थी, लेकिन अब 20 हजार रुपयों का उछाल आया है।
-प्रेम प्रकाश शर्मा, महासचिव - दिल्ली बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन

बाजार की स्थिति बेहतर हुई है। बिक्री कुल मिलाकर ठीक है। लाइट गोल्ड आइटम की खरीदारी बढ़ी है। 50-75 प्रतिशत व्यापार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। भाव थोड़ा सा टूटा है। पिछलेसप्ताह के मुताबिक इस सप्ताह सोने का भाव डेढ़ हजार रुपये प्रति तोला कम हुआ है।
-योगेश सिंघल, दी बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन कूंचा महाजनी

राम दरबार, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, श्री यंत्र समेत चांदी के छोटे गिफ्ट आइटम की खरीदारी जोरों पर है। सोने के सिक्के-चांदी के सिक्के समेत अन्य सभी चीज बिक रही है। गोल्ड बुलियन दिल्ली से बाहर भी जा रहा है। एक किलो चांदी वाले श्रीयंत्र की मांग भी बढ़ी है। राम दरबार की मांग इस साल ज्यादा बढ़ी है। राम दरबार 40 हजार से दो लाख रुपये तक का है। हालांकि, इस बार 40 प्रतिशत ही व्यापार हो पा रहा है।
-तरुण गुप्ता,  दरिबा कला एसोसिएशन

क्या कहते हैं खरीदार
यह वक्त खरीदारी के साथ ही सेहत पर ध्यान देने का है। धनतेरस पर स्टील, ज्वैलरी खरीदने का प्रचलन है। लिहाजा, परंपरा को निभाने के लिए खरीदारी जरूरी है। सोने का भाव बहुत ही ज्यादा है। कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए बाजार पहुंचकर पता चल रहा है कि सामाजिक दूरी की लोगों को फिक्र ही नहीं है।
अनामिका

परंपरा को निभाना जरूरी है, लेकिन कोरोना से भी बचना उतना ही जरूरी है। मुख्य बाजार में भीड़ बहुत ही अधिक होने की वजह से आसपास के ज्वैलरी शॉप से ही खरीदारी करना उचित है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव बढ़ने से ज्वैलरी फिलहाल महंगी है।
- पूजा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed