{"_id":"5aa405044f1c1ba3238b46d0","slug":"this-news-is-for-rail-passengers-jansadharan-train-will-run-between-ambala-saharsa-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":" रेल यात्रियों के लिए है ये खबर, अंबाला-सहरसा-अंबाला के बीच चलेगी जनसाधारण ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों के लिए है ये खबर, अंबाला-सहरसा-अंबाला के बीच चलेगी जनसाधारण ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
Railways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने अंबाला-सहरसा-अंबाला के बीच जनसाधारण स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन अंबाला से सहरसा के लिए 13 मार्च को सहारणपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर के रस्ते चलेगी।
विज्ञापन
एक अन्य स्पेशल ट्रेन आनंद विहार-सियालदाह-आनंद विहार के बीच भी अप्रैल महीने से चलेगी। स्पेशल ट्रेन चलने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी वहीं रविवार को अमृतसर-सहरसा (15210) के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त रहने के कारण यात्रियों को परेशान भी होना पड़ेगा।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या संख्या 05533 सहरसा-अंबाला जनसाधारण स्पेशल रविवार को शाम 7 बजे सहरसा से चलेगी व अपनी यात्रा के तीसरे दिन मध्यरात्रि 12:15 बजे अंबाला पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05534 अंबाला-सहरसा जनसाधारण स्पेशल 13 मार्च को तड़के 3:10 बजे अंबाला से चलेगी।
विज्ञापन
अठारह सामान्य कोच वाली यह ट्रेन मार्ग में सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सुगौली जंक्शन, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में ठहरेगी।
एक अन्य स्पेशल ट्रेन सियालदाह-आनंद विहार टर्मिनस-सियालदाह के बीच चलेगी। यह ट्रेन 7 अप्रैल से 30 जून के बीच चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को शाम 6:45 बजे बरास्ता मुगलसराय, इलाहाबाद और कानपुर सेंट्रल चलेगी।